गलियों में नही है नाली पटान, कीचड़ में होकर निकलते है लोग
फ़िरोज़ खान
बारां 9 मार्च । किशनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बादीपुरा के गांव गिगची में पंचायत की उपेक्षा के चलते आज भी गलियों में निर्माण नही करवाया गया है । इस कारण ग्रामवासी कीचड़ में होकर निकलने को मजबूर है । गलियों में निर्माण नही होने के कारण जगह जगह कीचड़ हो रहे कीचड़ में होकर छोटे छोटे बच्चो व गांव के लोगो को निकलना पड़ता है । गांव में करीब 60-70 परिवार निवास करते है । इस गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है । रामनिवास, कैलाश, ओमप्रकाश, भेरूलाल, लालचन्द, चेतन ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा गांव के अंदर गलियों में निर्माण कार्य नही करवाने के कारण गन्दा पानी बीच सड़को पर बहता रहता है । उन्होंने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराया गया । कीचड़ के कारण पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है । आंगनबाड़ी केंद्र पर जाने के लिए छोटे छोटे बच्चो को कीचड़ की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस गांव की जनंसख्या 800 के लगभग है ।