सहरिया किसान के ऊपर टूटा दुखो का पहाड़
फिरोज़ खान
बारां 1 अप्रैल । थाना क्षेत्र के गोरधनपुरा गांव के समीप वहीं के दो किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल लाइट स्पार्किंग से जलकर राख हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों एवं थाना प्रभारी नंद सिंह राजावत ने बताया कि गोरधनपुरा निवासी गिरीश पुत्र चतुर्भुज सहरिया व जैतपुरा निवासी हेदर मेव के खेत पास पास ही है । कि आज दोपहर गिरीश सहरिया के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग की लपटें उठती देख ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया । यहां स्थित पावर प्लांट की दमकल पुलिस द्वारा तुरंत रवाना कर वहां पहुंचाई इसी बीच आग की लपटें उड़ते हुए गिरीश के खेत से हैदर मेव के खेत की ओर भी चली गई ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आंख से गिरीश की लगभग 8 बीघा व हैदर मेव की लगभग 7 बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण कृषि क्षेत्र में बिजली के चालू होना माना जा रहा है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी । जयपुर विधुत वितरण निगम के सहायक अभियंता दिनेश मीणा ने बताया कि
उस वक़्त थ्री फेज बिजली आपूर्ति बंद थी, जिस खेत मे आग लगी है वहाँ एवम उस तरफ सिंगल फेज सप्लाई का नेटवर्क ही उपलब्ध नही है । जेतपुरा गांव में ही सिंगल फेज नेटवर्क है जो रोड से दूसरी तरफ है । खेत जिसमे आग लगी है वहाँ थ्री फेज विद्युत आपूर्ति 11.30 बजे से ही बंद थी ,आग की घटना उससे कई घंटे बाद की है । ऐसे में बिजली से आग लगना संभव नहीं है । किसी अन्य वजह से आग लगी होगी ।