मूक बधिर बालिकाओं को घर पहुंचाने की अपील

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर के सदस्य सचिव अशोक कुमार जैन ने दो बालिकाओं को उनके परिजनों तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि केरल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की और से 25 मार्च को चिल्ड्रन होम फोर गर्ल्स काकनड का जस्टिस अनु शिवरामन द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें दो बालिकाएं गूंगी और बहरी पाई गई है। इनके निवास स्थान का पता नहीं चल पा रहा है। इस पर उन्होंने बालिकाओं को उनके परिजनों तक पहुंचाने में मदद की अपील की है। श्रीमान् राजन्ेद्र कुमार पारीक, जिला एवम् सेशन न्यायाधीश, बीकानेर ने बताया कि इनके परिवार जन के बारे में किसी को भी मालूम चले तो वे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवम् सेशन न्यायालय बीकानेर या फोन नं. 0151-2970623 पर सम्पर्क करें।

error: Content is protected !!