अजमेर । लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष शक्ति और साम्प्रदायिक ताकतों के बीच लड़ाई है इस चुनाव में एक तरफ सांप्रदायिकता ताकतें हैं जो देश को तोड़ने पर बांटने का प्रयास कर रही है और दूसरी तरफ देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देकर आजादी दिलाने वाली पार्टी है चुनाव करते वक्त मतदाताओं को तुलना करना है कांग्रेस अन्य नेताओं की तरह हवा-हवाई घोषणाएं नहीं करती है इसलिए झूठी घोषणाएं करने वाले दलों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार अजमेर आये रिजु झुनझुनवाला गुरुवार को केसरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों ब्लॉक के पदाधिकारियों अग्रिम संगठनों प्रकोष्ठ विभागों के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में जनता का समर्थन खो चुकी है, इसलिये सरकारी ताकत एवं धन का दुरूपयोग करके चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। यह चुनाव महत्वपूर्ण है जिसमें दो ताकतें आमने सामने हैं एक तत्व है कि जो सांप्रदायिकता के आधार पर देश लोगों को विभाजित करके देश की सत्ता पर काबिज रहना चाहती है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवाया है आगामी चुनावों में मतदाताओं को तुलनात्मक दृष्टिकोण अपनाना होगा कि देश में देश को विभाजित करने वाले दल की सरकार हो या पिछले 70 सालों से देश को अखंड रखकर देश को विकासशील पथ पर अग्रसर करने वालों की सरकार हो उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की आगामी लोकसभा चुनाव आम कांग्रेसी कार्यकर्ता की भी परीक्षा है क्योंकि देश में सांप्रदायिक शक्तियों को जवाब देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी सजगता और मेहनत के साथ पार्टी को विजई कराना होगा।
झुनझुनवाला ने कहा कि देश के गरीब परिवारों का जीवन स्तर सुधारने के लिए 2019 में कांग्रेस पार्टी देश के हर नागरिक को न्यूनतम आय की गारंटी देने जा रही है जो 72 रुपये होगी। मनरेगा योजना के तहत 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। न्यूनतम आय गारंटी योजना से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेंगे।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार महिलाओं और दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़े है, जिसके कारण आज देश का हर नागरिक भाजपा के कुशासन को उखाड़ने और कांग्रेस के सुशासन को स्थापित करने के लिए संकल्पित है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि देश में विकासशील सरकार स्थापित करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहु मतों से चुनाव जिताने के लिए पूरी मेहनत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि यूपीए 2 कार्यकाल में ग्रामीण मजदूरी में साल दर साल औसत बढ़ोतरी 17 प्रतिशत से अधिक थी जबकि भाजपा के कार्यकाल के विगत पांच सालों में यही बढ़ोतरी केवल 5 प्रतिशत ही रही – यही कारण है कि गांव, गरीब, किसान और बेरोजगार आज भाजपा से नाराज है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधायक राकेश पारीक पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर डॉ श्रीगोपाल बाहेती कमल बाकोलिया डॉ राजकुमार जयपाल महेंद्र सिंह रलावता रितेश बैरवा हेमंत भाटी कमल बाकोलिया नसीम अख्तर इंसाफ ने भी संबोधित करते हुए कहां की भाजपा ने बेरोजगार युवाओं से हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा तो किया था लेकिन रोजगार को लेकर धरातल पर कोई कार्य नहीं किया, सिर्फ जुमलेबाजी और झूठे आंकड़ें पेश कर जनता को गुमराह किया। आज देश की बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे गलत फैसले लेने से करोड़ों लोगों की नौकरियां गई।
इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी झुनझुनवाला का कांग्रेस कार्यालय पर ढोल धमाकों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में 50 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया जोरदार स्वागत से अभिभूत झुनझुनवाला ने शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने और समूचे लोकसभा क्षेत्र के साथ अजमेर शहर के विकास और रोजगार के लिए सकारात्मक भूमिका अदा करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया।