कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष एवं विधायक पानाचन्द मेघवाल जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ध्वजारोहण एवं संगोष्ठी का आयोजन
फिरोज़ खान
बारां 9 अप्रेल। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक पानाचन्द मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में एन.एस.यू.आई. का स्थापना दिवस मनाया गया । जिसमें सर्वप्रथम एन.एस.यू.आई. ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। और उसके पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पानाचन्द मेघवाल व अध्यक्षता संगठन महामंत्री कैलाश जैन व जगदीश पांचाल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पानाचन्द मेघवाल ने स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें दी और कहा कि आज हीं के दिन हमारी लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एन.एस.यू.आई. की स्थापना की थी ।और उसी के दिन से आज तक एन.एस.यू.आई. कांग्रेस की रिति-निति व छात्रों के लिए काम करती आ रही है । जिस प्रकार से एन.एस.यू.आई. का कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए काम करता है । वो अत्यन्त हीं सराहनिय एवं गोरान्वित करने वाला है। एन.एस.यू.आई. कार्यकर्ता होना अपने आप में गर्व की बात है और एन.एस.यू.आई. के द्वारा किए गए कार्या का राजनितिक एवं समाजहित में अत्यन्त महत्वपूर्ण है । संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने कहा कि छात्रों को आज के परिवेश में स्वच्छ आचरण के साथ हमारी संस्कृति का ध्यान रखना चाहिए एवं कांग्रेस के योगदान को हर व्यक्ति को बताना चाहिए। एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष धनकुमार मीणा ने कहा कि वर्तमान समय में हमें एक साथ चलने की आवश्यकता है इस स्थापना दिवस के मौके पर हम यह संकल्प लेते है कि इस युवा एवं छात्र विरोधी केन्द्र सरकार को जड़ से उखाड़ना है और इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर कार्यक्रम में एन.एस.यू.आई. ब्लॉक अध्यक्ष राहुल चौधरी, को-ऑर्डिनेटर कशिश धाकड़, छात्रसंघ प्रतिनिधी विजय बैरवा, पूर्व छात्रसंघ महासचिव हरिश नागर, चन्द्रमोहन गुर्जर, हेमन्त मीणा, मयंक माथोडि़या, जीतू कलमण्डा, अशोक बृजनगर, लौकेश बैरवा, दीपक नागर, गिरिश बंकट, सुमीत सरकार, नीरज गोमे, अशोक धाकड़, यशपाल पंकज, साबिर खान, मनीष मालवीय, राकेश मीणा, दशरथ मेहरा, अंकित मीणा, मनीष धाकड़, धर्मराज, अनिकेष, निक्की मीणा आदि मौजूद रहे।