क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध रहूंगा – मानवेन्द्र सिंह

कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन मांगा मदन प्रजापत ने बाडमेर लोकसभा क्षेत्र बाडमेर जैसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने क्षेत्रीय विधायक मदन प्रजापत के साथ बुधवार को पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवो का दौरा कर समर्थन मांगा।।मानवेन्द्र सिंह से आज सबसे पहले तिलवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित क्रय हुए कहा कि राजस्थान सरकार ने अल्प समय मे जनकल्याणकारी योजनाए लागू कर आमजन को राहत प्रदान की है।।उन्होंने कहा कि हमारी कथनी करनी में कोई फर्क नही है।।आमजनता के हित के जन कल्याण करी के प्राथमिकता से किये जायेंगे।उन्होंने कहा को केंद्र सरकार पांच साल से लोगो को गुमराह कर रही है।मोदी जी ने प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओ को रोजगार देने के दावे कोई थे ,आज ये दावे खोखले नजर आते है।आज भाजपा चुनावी माहौल में मूलभूत मुद्दों से भटक कर धर्म और संप्रदाय के नाम पर देश में भय का वातावरण तैयार कर रहे है।।उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ पे झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही है।।लोग आज भी मूलभूत सुबिधाओं के लिए तरस रहे जे मगर सुने कौन।।उन्होंने कहा कि बालोतरा सिवाणा मैं पेयजल समस्या क निदान के लिए विशेश प्रयास किये जाएंगे।मानवेन्द्र सिंह ने आज मलवा में बाबा बालकनाथ जी के भंडारे के धार्मिक आयोजन में भी भाग लिया।।कार्यक्रम में उपस्थित साधु संतों से आशीर्वाद लिया।।मानवेन्द्र सिंह ने आज खेड़,माजीवाला,असाडा,टापरा,जागसा,बुड़ीवाड़ा,आसोतरा, किटनोद,बिठुजा,मूंगड़ा और पचपदरा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर समर्थन मांगा।।

*चित्रा सिंह ने मानवेन्द्र सिंह के लिए वोट मांगे
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर आज कर्नल मानवेन्द्रसिंह जी की धर्म पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह जी ने आज बालोतरा दौरे के दौरान विभिन्न समाजो की महिला शक्ति की सभाएं की जिसमे सर्व समाज महिला शक्ति ने लिया हाथ से हाथ मजबूत करने का संकल्प व कर्नल मानवेन्द्रसिंह जी को भारी मतों से विजयश्री दिलवाने का विश्वास दिलाया।उनके साथ महिला अध्यक्ष शारदा चौधरी और महिला पदाधिकारी थी।
कॉंग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्रसिंह आज पचपदरा ओर बालोतरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर में जनसम्पर्क करेंगे
बाड़मेर। बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल आज दिनांक 11 अप्रैल 2019, को पचपदरा व बालोतरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर में जनसम्पर्क करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मानवेन्द्र सिंह गुरुवार 11 अप्रैल को प्रातः 10 बजे सराणा 11 बजे कनाना दोपहर 12 बजे पारलू 1 बजे कांकराला 2 बजे उमरलाई 3 बजे कुड़ी शाम 4 बजे सखडी 5 बजे अराबा 5:30 बजे डोली 6 बजे कल्याणपुर रात्रि 8 बजे जसोल में जनसम्पर्क करेंगे

error: Content is protected !!