समदड़ी में कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

समदड़ी / बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षैत्र कांग्रेस उम्मीदवार कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल के चुनाव प्रसार प्रचार को लेकर कस्बें के अजीत रोड़ स्थित पिपली चौक पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा समन्वयक अनिल सिंह सोलंकी, पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी, पूर्व प्रधान पन्ने सिंह रातड़ी, पूर्व पधान ओमाराम मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मुकन सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेन्द्र सिंह चम्पावत, कांग्रेस नेता भंवरलाल देवासी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूनमचंद रामदेव, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत सहित कांग्रेसजनों की उपस्थिति में विधि विधान से चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा समन्वयक अनिल सिंह सोलंकी ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाताओं की कांग्रेस के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान में सहभागिता के लिए कटिबद्ध रहने की अत्यंत आवश्यकता है।
पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी ने कहा कि मतदाताओं का रुझान निश्चित तौर पर कांग्रेस के साथ है भाजपा शासन में देश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त था।
पूर्व प्रधान पन्ने सिंह रातड़ी ने कहा कि भाजपा शासन में किसान व मजदूर वर्ग भारी रोष है। ग्रामीण आंचलों में भ्रष्टाचार चरम पर है।
पूर्व पधान ओमाराम मेघवाल, कांग्रेस नेता भंवरलाल देवासी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मुकन सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूनमचंद रामदेव, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधियो नीतियों से आमजन में व्याप्त आक्रोश से भाजपा की करारी हार तय है। प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को ऋण माफी अन्नदाता के लिए बड़ी राहत है। कांग्रेस घोषणा पत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को 72000 रुपये राशि का एलान गांव गरीब के लिए राहत भरा साबित होगा है।
इस दौरान मान सिंह राखी, ओबीसी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष मोहन गहलोत, कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग जिला महासचिव मदनलाल भील, सेवादल जिला संगठन मंत्री खंगार माली,खण्डप सरपंच वीरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच सिलोर माधु सिंह राजपुरोहित, मजल पूर्व सरपंच लच्छि राम चौधरी, रानी देशीपुरा पूर्व सरपंच मोतीराम, लालाणा पूर्व सरपंच हेमाराम, उप सरपंच मोहन गहलोत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अम्बाशंकर सोनी, जाकिर पठान, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रवक्ता घेवर चंद प्रजापत, राकेश गोदारा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरषोत्तम सोनी, देवी सिंह राजपुरोहित, लतीफ खान, युवा कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज जोगसन, गोपाल सिंह रातड़ी, अजीत ग्राम पंचायत शिक्षा समिति अध्यक्ष गुल मोहम्मद, छगन सिंह, वशीर खान होतरड़ा, भरत सुखाड़िया, पारस सैन, अल्ला बक्श मेहर, पदम सिंह देवड़ा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!