राजनीती का धर्म निभाउंगा ,धर्म की राजनीती नहीं करूंगा – मानवेन्द्र सिंह

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह और विधायक हेमाराम चौधरी ने रविवार को गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन गाँवो में जनसभाएं आयोजित कर कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाया ,रविवार को गुड़ामालानी मुख्यालय पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा की पिछली भाजपा सरकार ने जिले में विकास कार्य ठप्प कर दिए ,किसानो को बिजली पानी जैसी सुविधाए मुहैया नहीं करवाई पाई ,उन्होंने कहा की केंद्र में मोदी सरकार विकास को दरकिनार कर धर्म और राष्ट्रभक्ति जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं ,उन्होंने कहा की भाजपा के एजेंडे से विकास गायब हैं ,मोदी जी ने झूठ पे झूठ बोल पांच साल निकाल दिए ,इस बार आपको किसी झांसे में नहीं आना हैं ,किसान हितों का ख्याल रखने वाली कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से जिताये ,उन्होंने कहा की नर्मदा नहर में पानी आपूर्ति का मामला हो या किसानो के कर्ज माफ़ी का भाजपा ने किसानो के साथ हमेशा धोखा किया ,उन्होंने कहा की कोन्ग्रेस्स हमेशा किसानो की हितों का ध्यान रखती हैं ,हम विश्वास दिलाते हैं आने वाल समय में नर्मदा नहर में नियमित जलापूर्ति होगी ,उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित आम जन को विश्वास दिलाया की में राजनीती का धर्म निभाउंगा धर्म की राजनीती नहीं करूँगा ,छतीस कोम के विकास पर काम करूँगा ,सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक हेमाराम चौधरी ने कहा की ये चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं ,देश में भय और असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा हैं ,धर्म और संप्रदाय की राजनीती की रही हैं ,किसानो की बात नहीं होती जबकि राज्य में कांग्रेस सरकार बनते ही दो दिन में किसानो के कर्जे माफ़ किये ,बेरोजगारों को भत्ता देने की प्रक्रिया शुरू की ,तो बुजुर्गो की पेंशन राषित बढ़ाई ,उन्होंने कहा की आप उम्मीदवार देख के वोट देना भाजपा ने जिसको उम्मीदवार बनाया उनके बारे में आप जानते हो ,ऐसे लोग राजनीती में किसी का भला नहीं कर सकता ,सभा को कैलाश बेनीवाल ,राणा भवानी सिंह ,सवदाराम बॉस ,सरपंच दिनेश शर्मा ,दिनेश कुलदीप ,ओ बी सी प्रकोष्ट के जिला उपाध्यक्ष मंगलाराम तेतरवाल सहित कई नेताओ ने सम्बोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान का आह्वान किया ,मानवेन्द्र सिंह ने पायला ,नोखड़ा ,भाटाला ,सड़ा में भी जनसभाओं को सम्बोधित किया ,

चित्रा सिंह ने सरहदी गाँवो में जनसभाएं कर समर्थन जुटाया
बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में कांग्रेसी नेत्री चित्रा सिंह ने चौहटन विधानसभा क्षेत्र के विभिन सरहदी गाँवो में जनसभाए कर समर्थन जुटाया,चित्रा सिंह के साथ पी सी सी सचिव शम्मा खान थी ,चित्रा सिंह ने बुक्कड ,भोजारिया,मिठड़ाऊ ,तालसर ,बुरहान का तला ,पूंजासर ,सावां ,शोभाला दर्शन ,और भँवर में जनसभाए की ,चित्रा सिंह की सभाओ में मातृ शक्ति बड़ी तादाद में जुटी ,सभाओ को सम्बोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा की आप लोगो ने जो स्नेह और अपनापन दिया उससे हमारी जिम्मेदारी आपके प्रति बढ़ गयी ,उन्होंने कहा की क्षेत्र में लम्बे समय से विकास के काम बंद पड़े हैं ,सीमावर्ती क्षेत्रो में पेयजल की आज भी समस्या बरकरार हैं मैं आपको भरोसा दिलाती हुनाने वाले समय में क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जायेगा ,उन्होंने कहा की क्षेत्र में मुलभुत सुविधाएं जुटाई जायेगी ,छतीस कौम का ध्यान रखा जायेगा ,शम्मा खान ने कहा की जसोल परिवार ने हमेशा बिना किसी भेदभाव् के क्षेत्र का विकास किया ,उन्होंने कहा की सद्भावना का प्रतिक हे जसोल परिवार। उनके बारे में सब जानते हे किस प्रकार रेशमा का शव पाकिस्तान से मुनाबाव रास्ते से लाया गया ,यह कार्य मानवेन्द्र सिंह ही कर सकते हैं ,उन्होंने कहा की सभी एक जुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करा मानवेन्द्र सिंह को जीताकर दिल्ली भेजे ,

रावणा राजपूत समाज के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्य्ता ली
बाड़मेर रावणा राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह जसोल और पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह राठोड ने लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में सिवाना में आयोजित मुख्यमंत्री की आम सभा में सदस्य्ता ग्रहण की ,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किशन सिंह राठोड ,ईश्वर सिंह जसोल, वीर सिंह खट्टू और हिन्दू सिंह गोयल को कांग्रेस का दुपट्टा पहना कर कांग्रेस की सदस्य्ता दिलाई ,इस अवसर पर मानवेन्द्र सिंह ,राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ,मदन प्रजापत ,सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे

error: Content is protected !!