ईस्टर

डा. जे.के.गर्ग
ईसाई धर्म की मायताओं के मुताबिक गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह को जब सूली पर लटका दिया गया था | तब प्रभु यीशु मसीह मात्र तीन दिन बाद पुनर्जीवित हो उठे थे। इसी दिन को ईसाई समुदाय दुनियाभर में ईस्टर दिवस के रूप में मनाते हैं। ईस्टर साधारणतया संडे यानि रविवार के दिन ही मनाया जाता है।

ईसाई धर्म को मानने वालों के लिये ईस्टर अत्याधिक महत्त्वपूर्ण और पवित्र दिन होता है। ईस्टर का पर्व कभी भी साल के किसी निश्चित दिन को नहीं मनाया जाता बल्कि इसकी तारीख हर साल साधारणतया बदलती रहती है। वैसे ईस्टर आमतौर पर मार्च और अप्रैल महीने के बीच में ही मनाया जाता है। इस वर्ष ईस्टर रविवार 21 अप्रैल 2019 को मनाया जाएगा।

Easter Season

ईस्टर काल 40 दिनों तक मनाया जाता है, इस दौरान सभी ईसाई उपवास, प्रार्थना और प्रायश्चित करते हैं। ईस्टर काल के मुताबिक ईस्टर से पहले वाले शुक्रवार को गुडफ्राइडे मनाया जाता है। गुडफ्राइडे के दिन ही ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। ईस्टर से पहले आने वाले सप्ताह को पवित्र सप्ताह कहा जाता है।

ईस्टर अंडे का महत्त्व

ईस्टर मे, अंडे का बहुत महत्व है क्योंकि, जिस प्रकार चिड़िया सबसे पहले, अपने घोसले मे अंडा देती है. उसके बाद उसमे से, चूजा निकलता है उसी प्रकार, यहा अंडे को एक शुभ स्मारक माना है | ईस्टर मे अंडे का अनेकों तरीके से उपयोग किया जाता है | कही पर अण्डों पर चित्रकारी करके, कही दुसरे रूप मे सजा कर, उपहार के रूप मे परस्पर एक दूसरे को दिया जाता है | कनाड़ा में विश्व की सबसे बड़ी ईस्टर एग्ग की साइट है |

Different Celebration of Easter

पश्चिमी ईसाई धर्म के लोग ईस्टर सीज़न के दौरान “ऐश वेड्नस्डे” को उपवास रखना शुरू करते हैं और ईस्टर संडे को अपने उपवास का अंत करते हैं।

भारत मे ही नही बल्कि, सम्पूर्ण विश्व मे जहा गुड फ्राइडे को शांति से बनाते है वही ईस्टर को उतनी ही धूम-धाम से बनाया जाता था | भारत मे मुख्य रूप से मुंबई , गोवा और पूरे भारत मे जहा भी अधिकतर क्रिश्चियन लोग निवास करते है वहां पर चर्च को विशेष रूप से, सजाया जाता है | गुड फ्राइडे व ईस्टर को बनाने वाले सभी लोग इस दिन चर्च मे जाते है, और उनके धर्म से संबंधित गीत गाते है, प्रार्थना करते है ,कही जगह नृत्य और ,अन्य कार्यक्रम के अयोजन होते है | सभी एक दूसरे को गिफ्ट्स, फ्लावर्स , कार्ड, चोकलेट, केक देकर परस्पर शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ देते हैं | सुबह से शाम तक पार्टी चलती है ईस्टर मे जिसमे, पारंपरिक लोकप्रिय लंच-डिनर होता है |

संकलनकर्ता एवं प्रस्तुतिकरण—–डा.जे. के.गर्ग
Visit our Blog—-gargjugalvinod.blogspot. in

error: Content is protected !!