देश मोदी की और देख रहा है
फिरोज़ खान
सीसवाली 23 अप्रैल । सीसवाली उप तहसील मुख्यालय पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे सिंधिया ने अपने पुत्र बारां झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिह के समर्थन मे जनसभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सबका साथ सबका विकास की धारा अपनाई है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोडने की बात की है।
कांग्रेस नेतृत्व विहीन चुनाव लड रही है । दर्ज़नो महागठबंधन मे पार्टियां है। जबकि भाजपा के पास सशक्त नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार चल रही है । जिनके फैसलों को पूरे विश्व ने सराहा है। आज देश मोदी की और देख रहा है । क्षेत्र की जनता के प्यार ओर विश्वास के सहारे दो बार मुख्यमंत्री बनी हूँ। साथ ही झालावाड़ जिले से चारो विधायक भाजपा के हैं । वही दूसरी ओर कांग्रेस ने राज्य मे सत्ता आते ही सभी कार्यो पर रोक लगा दी सब योजनायें बंद पडी है । भामाशाह योजना को बंद कर दिया । ठेकेदार भुकतान के लिए आन्दोलन कर रहे है । कांग्रेस का कर्ज माफी का झूठ जनता के सामने आ गया किसी भी किसान के दो लाख माफ नही हुये। जबकि हमारी सरकार ने प्रत्येक किसान के पचास हज़ार सहकारी ऋण माफ किया । कुल आठ हजार करोड़ माफ किये। सीसवाली को महिला कॉलेज मिला । बिजली के कई ग्रेड स्टेशन खोले तंत्र मजबूत किया लेकिन कांग्रेस के राज आते ही बिजली का आना जाना शुरू हो गया । भाजपा सरकार में 20-20 घण्टे बिजली मिलती थी । सभा को भाजपा नेताओ ने भी सम्बोधित किया । मंच का संचालन रामशंकर वैष्णव ने किया ।
मंच पर उपस्थित
सीसवाली में मंच पर पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, श्री कृष्ण पाटीदार, प्रेमनारायण गालव, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, जिलाअध्यक्ष राजेंद्र नागर, चंद्रप्रकाश विजय, नरेश सिकरवार, आंनद गर्ग, प्रधान मंजू दाधीच, प्रखर कौशल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, उपजिला प्रमुख राजेन्द्र नागर, नगरपालिका चेयरमैन अमित चौपड़ा, जिला मंत्री सतीश नेनीवाल, ब्रजेश दाधीच, दिलीप कचरी समेत भाजपा के नेता मोजूद थे ।
स्वागत किया
इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्यामलाल सोनी, मंडल महामंत्री दिनेश दाधीच, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नागर, राकेश शर्मा(मुंडली),चंद्रशेखर शर्मा, सुरेंद्र सिंह हाड़ा, राजेन्द्र नागर, भगवती गौतम, पुनीत नागर, मोरध्वज मीणा, सत्यनारायण सोनी, लेखराज नागर, बनवारी सोनी, कौशल शर्मा, रमेश नागर, त्रिलोक चोपदार, हरिश्चन्द्र मीणा सहित आदि कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया ।