आरसी पुरोहित स्मृति शतरंज प्रतियोगिताः पहले दिन संयुक्त बढ़त पर रहे शातिर

बीकानेर, 15 जून। नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में खेली जा रही प्रथम स्व. आरसी पुरोहित स्मृति शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन शातिर संयुक्त बढ़त पर रहे।
प्रतियोगिता प्रभारी कृष्ण चंद्र पुरोहित ने बताया कि सीनियर वर्ग में शेरसिंह, महावीर सिंह बिठू और कपिल पंवार 3-3 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर रहे। वहीं संदीप जैन और रचित दइया को 2.5-2.5 अंक हासिल हुए। जूनियर वर्ग में अविनाश पुरोहित और रणवीर छींपा ने 3-3 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाई। वहीं भावेश व्यास और अदिति तिवारी ने दो-दो अंक हासिल किए। सब जूनियर वर्ग में आकाश स्वामी, अभिषेक सोनी, हर्षवर्धन स्वामी, नितिन जोशी और आदित्य जैन ने 3-3 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर रहे। प्रतियोगिता में साढे तीन साल के आदित्य पुरोहित, नव्या पुरोहित और दक्ष सांखला ने भी मोहरे चलाए।
इससे पहले जिला शतरंज संघ के एडवोकेट एसएल हर्ष, वरिष्ठ वालीबाॅल खिलाड़ी बद्री प्रसाद डूडी, सहायक निदेशक (काॅलेज शिक्षा) डाॅ. राकेश हर्ष और साहित्यकार कमल रंगा ने मोहरे चलाकर प्रतियोगिता की शुरूआत की। सभी ने आरसी पुरोहित के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और संस्था द्वारा की गई पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद प्रतियोगिता का आयोजन अच्छी पहल है। इससे छोटे-छोटे बच्चों को अवसर मिलेंगे। राजेश रंगा ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन बुलाकी हर्ष ने किया। प्रतियोगिता में लगभग 85 शातिर भाग ले रहे हैं।
जिला शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। अंतिम दिन विभिन्न वर्गों में मुकाबले होंगे तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ के सान्निध्य में होने वाले कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा मौजूद रहेंगे। शनिवार को रामकुमार, हर्षवर्धन हर्ष, डी.पी. छीपा, वीएन जोशी, सत्यनारायण करनाणी, आनंद व्यास आदि ने आॅर्बिटर की भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!