बारां में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला समारोह रहा ऐतिहासिक

फ़िरोज़ खान
बारां 21 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। श्रीराम स्टेडियम पर आयोजित समारोह में जिला कलक्टर इंदरसिंह राव, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुर्दशन तौमर, परियोजना अधिकारी हीरालाल वर्मा शाहाबाद, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, टीओ धीरज सोनी, पीआरओ विनोद मोलपुरिया, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, पूर्व विधायक हेमराज मीणा समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न् संगठनो के पदाधिकारी, गायत्री परिवार के सदस्यगण, महिलाएं, युवा आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। नीरज यादव समेत अन्य ने योगा करवाया और उसके परिणामो पर प्रकाश डाला। जिला कलक्टर ने सहयोगी संगठनों को प्रशस्ती पत्र भी दिए। जिले में सीसवाली, अंता, मांगरोल, शाहाबाद, किशनगंज, छबड़ा, अटरू में भी योग दिवस मनाया गया । सीसवाली कस्बे में 5 वें अन्तर्राष्ट्रिय योग दिवस के शुभ अवसर पर सुभाष उच्च माध्यमिक विद्यालय में योग शिविर आयोजित किया गया । विद्यालय के निदेशक राधेश्याम नागर ने बताया कि योग शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राऐं एव स्टाफ और अभिभावक गण तथा शारीरिक शिक्षक कुन्दन नागर, चंद्रप्रकाश सुमन, विष्णु मीणा की देख-रेख में संपन्न हुआ। शाहबाद उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम शुक्रवार सुबह सीनियर स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कस्बेवासियों ने उपखंड स्तरीय योगाभ्यास में शिरकत की। तालुका विधिक सेवा समिति व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की और से शिविर का आयोजन किया गया । शिविर के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी कैलाशचंद्र गुर्जर व पुलिस उपाधीक्षक राजाराम मीणा थे । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नंदकिशोर पारेता, शारीरिक शिक्षक नारायण सिंह जादोंन, तालुका विधिक सेवा समिति सचिव अजय लबलिया थे ।

error: Content is protected !!