~ यह टूर्नामेंट कबड्डी खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिये एक सफल बेंचमार्क बनकर उभरा ~
मेरठ, 21 जून 2019 : उत्तर प्रदेश में 10 जिलों में 160 टीमों के बीच 16 दिवसीय रोमांचक टूर्नामेंट के बाद, एशियन पेंट्स एस इमल्शन भारत सुपर लीग 2019 पावर्ड बाय बीकेटी टायर्स ने अपनी पहल की कामयाबी के बारे में बताने के लिये मेरठ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस पहल को प्रादेशिक खिलाड़ियों एवं प्रशंसकों दोनों से एकजैसा जबरदस्त प्रतिसाद मिला। इस इवेंट में भारत के सबसे जाने—माने क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टीम सदस्य प्रवीण कुमार बतौर सम्मानीय अतिथि मौजूद थे।
इस देशी खेल को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने का एक लॉन्च पैड देने के लिये एशियन पेंट्स ने इस लीग को सपोर्ट करने का कदम उठाया और इसके दूसरे संस्करण की शुरूआत की। इससे भारत में जमीनी स्तर पर कबड्डी को बढ़ावा देने और युवा, स्थानीय टैलेंट को सामने लाने में मदद मिली।कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश में एशियन पेंट्स एस इमल्शन भारत सुपर लीग के 16 दिवसीय टूर्नामेंट की रोचक यात्रा पर जोर दिया गया। जिला स्तरीय मैचों का आयोजन सहारनपुर, बिजनौर, मथुरा,बागपत, बरेली, अमेठी, फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी और जौनपुर में किया गया।
तीसरे लीग की कामयाबी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये जयदीप कान्से, जीएम—मार्केटिंग, एशियन पेंट्स लिमिटेड ने कहा,”एशियन पेंट्स एस इमल्शन भारत सुपर लीग , जोकि अपने दूसरे संस्करण में है, ग्रामीण कबड्डी खिलाड़ियों की आकांक्षाओं को पूरा करती है और स्थानीय दर्शकों को खुश करती है। भारत सुपर लीग के साथ जुड़कर और ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल में अपनी आकांक्षाओं को बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हम
इस सीजन के लिये नेक्स्ट लेग का आयोजन करने के लिये तत्पर हैं।”
भारत के सम्मानित क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने कहा, “यह बहुत अच्छी बात है कि एशियन पेंट्स जैसे प्रतिष्ठित संगठन देशी खेल को सपोर्ट कर रहे हैं और हमारे देश के युवा एवं डायनैमिक खिलाड़ियों के मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ा रहे हैं। टीमों के साथ मुझे बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है, जिन्होंने परफॉर्मेंस, फिटनेस लेवल, स्किल्स और गेमप्ले के उच्च स्तर को दिखाया।
दीपक राठी, आयोजन समिति, भारत सुपर लीग के सदस्य ने कहा, “उत्तर प्रदेश में एशियन पेंट्स एस इमल्शन भारत सुपर लीग के तीसरे चरण में जबर्दस्त खिलाड़ियों को देखने का मौका मिला। हमें एशियन पेंट्स जैसी स्वदेशी कंपनी का सहयोग पाकर बेहद खुशी हो रही है जोकि लाखों गृहमालिकों की आकांक्षाओं को पूरा कर रहा है। इन खिलाड़ियों की एनर्जी एवं उत्साह देखने लायक था और हम इस लीग और भारत के सबसे पुराने ग्रामीण खेल को बढ़ावा देने के लिए इस प्लेटफॉर्म को मजबूत बनाना जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।”
अमनदीप सिंह, बीकेटी टाइल्स, एजीएम-मार्केटिंग (एग्री सेल्स, डोमेस्टिक) ने कहा, “भारत सुपर लीग देश में कबड्डी का एक बेहद प्रतिष्ठित कार्यक्रम है और उनके साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है। देश के कई राज्यों में कई ऐसी प्रतिभायें, जिन्हें हम इस लीग में सपोर्ट करने के लिये खड़े हैं। हम उन्हें बुनियादी स्तर के कबड्डी में पोषित करेंगे और भावी चैम्पियंस की तलाश करेंगे।”
उत्तर प्रदेश के …….जिले ने ग्रैंड फिनाले जीता और एशियन पेंट्स एस इमल्शन भारत सुपर लीग 2019 उत्तर प्रदेश लेग के चैम्पियन का खिताब जीता। विजेता टीम ने 31,000 रूपये का नकद पुरस्कार और रनर अप रहे….. जिले ने 21,000 रूपये का नकद पुरस्कार जीता। टूर्नामेंट के पहले लेग की शुरूआत मई की शुरूआत में राजस्थान में हुई थी और उसके बाद इसका आयोजन हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में हुआ। इस लीग का अंतिम चरण जुलाई में तमिलनाडु में आयोजित किया जायेगा।