एनआरसीसी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रखी प्रतियोगिताएं

बीकानेर, 21 जून। भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी) द्वारा शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्र में योग संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इससे पूर्व केन्द्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर परिसर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के प्रशिक्षकों के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 7.00 बजे काॅमन प्रोटोकाॅल के अनुसार योग की विभिन्न क्रियाएं की। योग के इस कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बीकानेर स्थित अन्य संस्थान तथा केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों ने भी शिरकत की।
विश्वविद्यालय परिसर में योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में बोलते हुए केन्द्र निदेशक डाॅ.आर.के.सावल ने कहा कि नियमित योग क्रियाओं से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बना रहता है जो कि बदलते परिदृश्य की आपाधापी जीवन शैली में निहायत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने योग द्वारा कार्यक्षमता में अभिवृद्धि पर बोलते हुए जोर दिया कि यदि व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी वह संतुलित जीवन जी सकता है और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान भी दे सकेगा।
केन्द्र के अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस नोडल अधिकारी डाॅ.सुमन्त व्यास, प्रधान वैज्ञानिक ने कहा कि इस योग दिवस के उपलक्ष्य पर केन्द्र में स्लोगन प्रतियोगिता व निबंध लेखन प्रतियोगिता (विषय-योग के लाभ) का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

error: Content is protected !!