अलाउद्दीन खिलजी बने मोमिनान पंचायत सदर

फ़िरोज़ खान
सीसवाली 22 जून । मदरसा अनवारुल उलूम में बाद नमाज ईशा के मोमिनान पंचायत की बैठक पूर्व सदर जवाद अली की सदारत में सम्पन्न हुई । जिसमे आम सहमति से अलाउद्दीन खिलजी़ उर्फ फजलू भाई ठेकेदार को 3 साल के लिए मोमिनान पंचायत का सदर चुना गया । बैठक में अहले जमात सदर अब्दुल गफूर अंसारी, पूर्व सदर नूर मोहम्मद, उमर भाई टेलर, नजरुद्दीन मेम्बर, वाजिद अली, साहिद गहलोत, आरीफ भाई, सद्दीक भाई, अन्नू टेलर, सलीम सहारा सहित कई जिम्मेदार लोग मौजूद थे । सभी उपस्थित लोगों ने नए सदर का फूलमालाओं से स्वागत किया ।

Regards,

error: Content is protected !!