बीकानेर 30.06.2019। 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएसी बीएड परीक्षा में काऊंसलिंग हेतु अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन प्रगति पर है। दिनांक 01.07.2019 से पीटीईटी दो वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ होगा। पीटीईटी-2019 समन्वयक डॉ एन के व्यास ने बताया कि 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएसी बीएड अभ्यर्थियों हेतु महाविद्यालय चयन की प्रक्रिया 01.07.2019 को प्रारम्भ होनी थी जिसे बदल कर 06.07.2019 कर दिया गया है तदनुसार अन्य तिथियों में भी आशिंक परिवर्तन किया जाएगा जिसकी सूचना पीटीईटी-2019 की अधिकृत वेबसाईट पर प्राप्त की जा सकती है। शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों का रजिस्ट्रेशन जारी है। अतः सभी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों से प्रत्याशा है कि वे यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकी अभ्यर्थियों हेतु महाविद्यालयों के चयन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सके।