संपादकों की गिरफ्तारी नें आपातकाल की याद दिलाई

राजसमंद। देश के सबसे बड़े घोटाले के खिलाफ आवाज उठाने पर मिडिया सम्पादकों कीस गिरतारी किए जाने पर भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी और वरीष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं नें काँग्रेस सरकार की कड़ी भर्त्सना की है।
किरण माहेश्वरी नें इसे गैर कानूनी एवं अलोकतांत्रिक कार्यवाही बताते हुए कहा कि उक्त गिरतारियों नें आपात काल की याद दिला दी है। केन्द्र की काँग्रेस सरकार नें सीबीआई और सरकारी अधिकरणों का दुरपयोग कर देश के चौथे सतम्भ मिडिया की आवाज ही नहीं दबाई है वरन् गला घोंटने जैसा कुकृत्य किया है। यह घौर निंदनीय है। उन्हौंने कहा कि उक्त घटनाक्रम काँग्रेस सरकार का तानाशाही रवैया दर्शाता है।
प्रवक्ता किशोर गुर्जर नें बताया कि गिरतार किए गए संपादकों की शीघ्र रिहाई करने और उनके विरुद्ध संधारित सभी मुकदमें वापस लेने हेतु किरण माहेश्वरी नें केन्द्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा है। उक्त घटनाक्रम की राजसमंद प्रधान देउ बाई, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, श्यामलाल चौहान, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश पालीवालस दिनेश बड़ाला, सत्यप्रकाश काबरा, महेन्द्र कोठारी, मानसिंह बारहठ, दिग्विजय सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं नें कड़ी निंदा की है।

error: Content is protected !!