‘संयमित दिनचर्या, जहरमुक्त खाद्यान्न और हमारा स्वास्थ्य’ विषयक सम्मेलन 7 को

बीकानेर, 2 जुलाई। हमारा उन्नति संस्थान द्वारा 7 जुलाई को सायं 5 बजे से आनंद निकेतन में ‘संयमित दिनचर्या, जहर मुक्त खाद्यान्न और हमारा स्वास्थ्य’ विषयक परिवार स्वास्थ्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजन प्रभारी मधुसूदन व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता करनाल (हरियाणा) के डाॅ. सुहृदय भारद्वाज होंगे। सम्मेलन के दौरान भोजन का तरीका बदलकर स्वस्थ रहने, रसायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभाव, जैविक उत्पादों की उपलब्धता और हमारे कर्तव्य, महिलाओं के रोग एवं उनका समाधान सहित स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इस दौरान जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए आॅनलाइन एवं आफलाइन पंजीकरण होंगे। संस्था द्वारा 4 जुलाई को सायं 6 से 8ः30 बजे तक पांच स्थानों पर स्वर्णप्राशन की दवा पिलाई जाएगी। यह संस्था की ओर से आयोजित दसवां स्वर्णप्राशन दिवस है।

error: Content is protected !!