बीकानेर, 2 जुलाई। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं ऊर्जा मंत्री डाॅ बी डी कल्ला ने मंगलवार को डागा चैक स्थित विधायक सेवा केन्द्र में जनसुनवाई करते हुए आमजन के अभाव-अभियोग सुने। उनसे मिलने पहुंचे लोगों से आत्मीयता से मिले और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए आवेदनों पर आवश्यक रूप से कार्यवाही की जायेगी।
ऊर्जा मंत्री को लोगों ने इस दौरान पानी-बिजली,पुलिस प्रशासन,शिक्षा विभाग,संविदा कार्मिकों तथा चिकित्सा विभाग से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक के पद समाप्त करने के प्रकरण में डाॅ.कल्ला ने बताया कि यह प्रकरण राज्य सरकार के संज्ञान में लाया जायेगा और नियमानुसार कार्यवाही करवाई जायेगी। उन्होंने इस दौरान विभिन्न प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर,समस्या समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में रफीक अहम्मद ने ग्राम नैंनो का बास के राजस्व पटवारी व पुलिस प्रशासन की शिकायत की और कहा कि उनकी वजह से उसकी खातेदारी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। परिवादी ने इस प्रकरण की जांच करते हुए उसे कब्जा दिलाने की मांग की। जिला अस्पताल के संविदा कार्मिकों ने दिसम्बर 18 से आज तक मासिक वेतन नहीं मिलने की शिकातय की । गिरधारी सिंह राजवी ने पानी की टंकी का कार्य शुरू करवाने,श्रीमती संतोष जोशी ने यूआईटी द्वारा अवाप्त भूमि का कब्जा दिलाने के लिए आवेदन किया। गेमना पीर रोड के आगे ओड समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने समाज के लिए श्मसान भूमि आवंटन करने की मांग की गई। बाल संस्थान प्रन्यास के पदाधिकारियों ने सार्वजनिक (श्रीलाल बहादुर शास्त्री ) पुस्तकालय चैतीना कुंआ की बाउन्ड्री में लगे बिजली के पोल हटाकर पीसीसी पोल लगवाने की मांग की। हसन अली गौरी ने बंगला नगर वार्ड 1 में गुजर रही 33 के.वी.लाइन को सिफ्ट करने की मांग की।
वार्ड संख्या 3 लक्ष्मी वूलन मिल के पास सर्वोदय बस्ती के निवासियों की ओर से सब्जी मंडी रोड पर अतिक्रमण हटाने तथा साफ-सफाई, नाली व सड़क निर्माण की मांग की गई। मोहेल्लेवासियों ने डाॅ कल्ला को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सब्जी मंडी रोड़ पर सड़क पर बिजली विभाग के पोल तक की सरकारी भूमि पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने कहा कि मोहेल्ले में पक्की नाली नहीं होने के कारण गंदा पानी घरों में घुस रहा है। मोहेल्ले में कई अवैध डेयरियां चल रही हैं। इनके चलनेे से होने वाली गंदगी से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहेल्ले वासियों द्वारा नाली, सड़क निर्माण व नाजायज कब्जे हटवाने की मांग पर डाॅ कल्ला ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को इस सम्बंध में तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए और साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था हो इसके लिए अधिकारी शीघ्र कार्यवाही करें। इस दौरान एनआरएचएम प्रबंधकीय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने एनआरएचएम संविदा कार्मिकों (झूंझनु) के विरूद्ध हुए मुकदमों को वापिस लेने,संविदा कार्मिकों ने नियमित करवाने की मांग की गई।
——
महिला सुरक्षा पर आंतरिक समिति का गठन नहीं होने पर जिला कलक्टर ने जताई नाराजगी
कार्यस्थलों पर महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
बीकानेर, 2 जुलाई। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों में आंतरिक शिकायत समिति गठन करना अनिवार्य है।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि कार्यस्थल पर लैंगिक यौन उत्पीड़न निवारण प्रतिशोध, प्रतितोष) अधिनियम 2013-14 के तहत इस समिति के गठन का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि अब तक 18 विभागों में इस समिति का गठन किया जा चुका है। लेकिन सूचना भेजने के बावजूद कई विभागों द्वारा इस सम्बंध में समिति गठित नहीं की गई है तथा इस सम्बंध में सूचना अब तक नहीं भेजी गई है। उन्होंने कहा कि समस्त विभाग अपने कार्यालयों में समिति गठित कर इसकी सूचना तुरंत प्रभाव से भिजवाएं अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
गौतम ने बताया कि विभिन्न विभागीय कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित और अनुकूल कार्य वातावरण मुहैया करवाना इस समिति का लक्ष्य है। कोई भी महिला अपने साथ लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत स्वयं या उसका नातेदार या मित्र, सहकर्मी, राष्ट्रीय महिला आयोग या राज्य महिला आयोग का कोई अधिकारी अथवा व्यथिम महिला की लिखित सम्मति से कोई ऐसा व्यक्ति जिसे घटना की जानकारी है, के माध्यम कर सकती है।
जिला कलक्टर ने बताया कि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की स्थिति में महिलाओं को अविलम्ब राहत देने के लिए सखी वन स्टाॅप सेंटर संचालित किया जा रहा है। इस सेंटर में 14 प्रकरण प्राप्त हुए, इनमें से 7 प्रकरणों में समझौता करवाया गया जबकि 7 प्रकरण प्रक्रियाधीन है। महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र भी नियमित रूप से महिलाओं की काउसलिंग सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी से मई माह तक 57 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। इनमें से 21 प्रकरणों में राजीनामा किया गया, जबकि 23 प्रकरण प्रक्रियाधीन है।
—–
पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के परिणाम घोषित
बीकानेर, 2 जुलाई। पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की हरकंवर ने भारतीय जनता पार्टी की शिव प्यारी को 4 हजार 858 मतों से हरायाल। हरकंवर को 8 हजार 965 मत प्राप्त हुए जबकि शिव प्यारी को 4 हजार 107 मत प्राप्त हुए।
इसी प्रकार पंचायत समिति पांचू के निर्वाचन संख्या 7 सदस्य हेतु हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उगाराम ने कांग्रेस की पिंकी को 426 मतों से हराया। उगाराम को 1013 तथा पिंकी को 587 मत प्राप्त हुए।
उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
बीकानेर, 2 जुलाई। शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में राजस्थान के मूल निवासियों के लिए निम्न उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग, डाॅ. अम्बेडकर आर्थिक पिछडा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु, मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं आॅनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल डी पंवार ने बताया कि राज्य के राजकीय निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं तथा राज्य के बाहर की राजकीय एवं राष्ट्रीय स्तर की राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित या अध्ययनरत विद्यार्थी नियमानुसार पात्र होने पर छात्रवृति के लिए आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु विद्यार्थी विभागीय वेबसाईट ूूूण्ेबीवसंतेीपचण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। समस्त राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाएं इस सम्बंध में शिक्षण संस्थान का पंजीकरण, प्रोफाईल अपडेशन एवं पाठ्यक्रम मैपिंग कर संबंधित विश्वविद्यालय, बोर्ड, काउन्सिल से संस्थान की मान्यता, संबद्धता का सत्यापन, अनुमोदन करवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि विद्यार्थियों द्वारा नवीन छात्रवृति पोर्टल पर शैक्षणिक वर्ष 2019-20 हेतु आॅन लाईन आवेदन पत्र भरे जा सके। आॅन लाईन आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट पर प्राप्त की जा सकती है।
—–
कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर बुधवार को
बीकानेर, 2 जुलाई। एसडीएम जिला चिकित्सालय में बुधवार को कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। अस्पताल अधीक्षक डाॅ बी एल हटीला ने बताया कि अस्पताल में प्रातः 8 से 2 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। शिविर में कार्यवाहक एनसीडी प्रभारी डाॅ रविन्द्र जागिड़, सहायाक आचार्य मेडिसिन डाॅ एम एस राजपुरोहित, डाॅ हिमांशु दाधीच, डाॅ विजयलक्ष्मी व्यास, डाॅ जसविन्द्र गिल अपनी सेवाएं देंगे।
—–
ग्रांधी गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित हुआ पुरूष नसबंदी शिविर
बीकानेर,2 जुलाई। ग्रांधी गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को पहली बार एनएसवी कैंप आयोजित किया गया। जिसमें डॉक्टर जसविंदर गिल व भंवर सिंह पे अपनी सेवाएं दी। इस दौरान 6 पुरूषों की नसबंदी की गई।
ब्लाॅक सीएमओ डाॅ.अनिल वर्मा ने बताया कि कैंप प्रभारी डॉक्टर श्रीमती दुर्गा जी गडियाला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व मदन पालीवाल द्वारा नसबंदी के लिए पुरूषों को प्रेरित किया गया। गांव के लोगों को बताया गया कि अब पुरुष नसबंदी करवाने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। उन्होंने पुरूष नसबंदी के प्रति फैली भ्रांतियों मिथ्या बताया और कहा कि ऑपरेशन के बाद में कोई समस्या नहीं आती है। बिना चीरा बिना टाकां यह जो पुरुष नसबंदी ऑपरेशन होता है इसके बाद किसी भी तरह की कमजोरी नहीं आती और वह अपना पति धर्म पहले से ज्यादा अच्छी तरह निभा सकते हैं।
——