हमारी विधानसभा हरित विधानसभा ,कार्यक्रम के तहत आज ग्राम पंचायत दुदाबेरी ,सूरा व बिसाला में कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
हमारी विधानसभा हरित विधानसभा के तहत कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के पर्यावरण के प्रति जागरूकता के सन्देश को गांव गांव व ढाणी ढाणी तक प्रसारित किया जाएगा ।
इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत दुदाबेरी के राजीव गांधी सेवा केंद्र ,सूरा ग्राम पंचायत के बाबा अंतराम राम जी के मंदिर व बिसाला ग्राम पंचायत के हायर सेकंडरी स्कूल में पौधरोपण किया जिसमें ग्रामीणजनों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया ।
कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आज़ाद सिंह ने पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता व आने वाले समय मे पेड़ो की महत्ता के बारे बताया व साथ ही साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सत्ता व संगठन में तालमेल बना कर अधिक से अधिक जनसरोकार कार्यो में भागीदार बनने की अपील की ।
इसी तरह कल (26जुलाई)ग्राम पंचायत आटी के राजीव गांधी सेवा केंद्र , ग्रामपंचायत लंगेरा के जगदम्बा माता जी का मंदिर व महाबार के पाबुजी मन्दिर ओर राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के सामने भी पौधरोपण किआ जाएगा ।