1000 लोगो ने चिकित्सा शिविर में मनाया कारगिल विजय दिवस

कारगिल ना केवल देश का मान है, बल्कि हर खास और आम की शान भी। दुशमन देश को धूल चटा कर भारतीय जवानों ने जो मान और गौरव बढ़ाया उसे सदियों तक भुलाया नहीं जाएगा।
इसी दिन को यादगार बनाने के लिए सक्षम संस्थान पिछले कई वर्षों से लगातार 26 जुलाई यानि कारगिल विजय दिवस पर चिकित्सा शिविर आयोजित करता आ रहा है, इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आज कारगिल विजय दिवस चिकित्सा शिविर आयोजित कर मनाया।
इस अवसर पर जयपुर के सचिवालय विहार में स्थित दीप पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया।
संस्था प्रधान अनिता सक्सेना के अनुसार पिछले कई दिनों से इस शिविर को लेकर लोगों में उत्सुकता थी, इसी का परिणाम रहा कि बारिश के मौसम में भी लगभग एक हजार लोग शिविर में निशुल्क जांच व दवाइयां प्राप्त की ।
सक्षम संस्थान की प्रोग्राम हेड इवादीप सक्सेना के अनुसार ज़मीनी स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से ये शिविर आयोजित किया गया, आगे भी समय समय पर ऐसे शिविर आयोजित करे जाएंगे।

error: Content is protected !!