नागनाथ महाराज की समाधि के किये दर्शन
भीम- देवगढ़ विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने शनिवार को मण्डावर क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क किया। ग्रामीणों की समस्या को सुना तथा शीघ्र समाधान का आश्वाशन दिया। इस दौरान विधायक ने ढाक का चौड़ा स्तिथ तरकेश्वर महादेव आश्रम पर महंत श्री श्री 1008 नागनाथ महाराज के समाधि दर्शन किये। वही महंत पुष्करनाथ महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान नारायण सिंह , उप सरपंच चतरसिंह, जसवन्त सिंह मण्डावर , पूरन सिंह डूंगावत, सुभाष सिंह, भगवान सिंह, प्रह्लाद सिंह, जेठ सिंह, त्रिलोक सिंह, चिमन सिंह, मोहनलाल, मदन नाथ, फुलनाथ जगदीश मोदी सहित मण्डावर क्षेत्र के नर नारी मौजूद थे।