तीर्थाणी व श्रीचंद दीवान को राज्य स्तरीय सिन्धु संस्कृति सम्मान

प्रो. दादा राम पंजवाणी के 109वंे जन्मोत्सव पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
21 नवम्बर – सिन्धी भाषा सभ्यता व संस्कृति में सक्रिय सहयोग देने वाले भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी को राज्य स्तरीय सिन्धु संस्कृति सम्मान व प्रमुख समाजसेवी श्रीचन्द दीवान को वर्ष 2019 के सिन्धी एकता सम्मान प्रो. राम पंजवाणी के 109वंे जन्मोत्सव सिन्धू एकता दिवस के अवसर पर सिन्धु संस्कृति प्रसार संस्था द्वारा आयोजित समारोह जयपुर में प्रदान किया गया। सम्मान में प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, शाॅल सहित नकद राशि से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांगानेर जयपुर के विधायक श्री अशोक लाहोटी ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी परम्परा को जीवित रखना व युवा पीढी को जोडकर महापुरूषों को याद रखना ही ऐसे कार्यक्रमों की सफलता है। अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय सिन्धी भाषा परिषद के सदस्य मोहनलाल वाधवाणी ने कहा कि पद्मश्री प्रो. राम पंजवाणी के प्रयासों से इष्टदेव श्री झूलेलाल जी के नाम पर एकता के सूत्र में जोडा। हम बच्चों को सिन्धी बाल संस्कार शिविर, सिन्धी सर्टीफिकेट कोर्स के साथ प्रशासनिक तैयारियों के लिये शिविर आयोजित कर रहे है जिससे संस्कृति का जुडाव होगा।
अखिल भारतीय सिन्धी साधु समाज के प्रदेश महामंत्री महंत गुलराज उदासी ने आर्शीवचन देते हुये कहा कि हमारी पहचान सनातन संस्कृति है और गीत संगीत के माध्यम से हम विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को आगे लाने में सहयोगी बने हैं।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में ईष्टदेव झूलेलाल, प्रो. राम पंजवाणी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। अध्यक्ष अशोक रावताणी ने पद्मश्री दादा प्रो. राम पंजवाणीके जीवन दर्शन पर पर प्रकाश डाला। दादा नारायणदास पारवाणी, सम्पादक सिन्धु गौरव, पाक्षिक ने प्रो. रामपंजवाणी की महिमा पर कविता पाठ किया । महासचिव गोपाल लालवाणी द्वारा सिन्धू ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा सिन्धी कहावतें प्रतियोगिता का संचालन करते हुए सही जवाब देने वाले 40 जनों को इनाम वितरित किये।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी रंगारंग प्रस्तुतियां –
सुश्री सोनिया भागवाणी, महिमा सोनी, दिव्या लखवाणी, पलक सोनी व मानसी सोनी ने सिन्धी गीत-संगीत प्रस्तुतियां देकर आगतुकों का मन मोह लिया। विजय खेमनाणी द्वारा अमर शहीद संत कंवर रामजी के वेशभूषा में नृत्य की प्रस्तुति दी
संरक्षक सुन्दर ठाकुर ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए आशीर्वचन कहे। कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश रामरख्याणी ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डाॅ. कैलाश शिवलाणी, हीरालाल तोलाणी, सुन्दर मनवाणी, दीपेश सामनाणी, ईसर भम्भाणी, श्रीमति नेहा रावताणी, श्रीमति शोभा बसंताणी, नन्दलाल लालवाणी, किशन छताणी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!