खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अम्पायरिंग करेंगी दुर्गेश नंदिनी

बीकानेर / लूणकरणसर
खो खो में राष्ट्र स्तरीय ख्याति अर्जित बीकानेर की शारीरिक शिक्षिका दुर्गेशनंदिनी गुप्ता राष्ट्रीय तृतीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019-2020 गौहाटी में बतौर एम्पायर सेवाएँ देने के लिए चुनी गई है। 2 डीओ स्कूल के प्रधानाध्यापक राजवीर ने बताया कि भारतीय खो खो संघ ने 2 डी ओ सेकंडरी स्कूल सूरतगढ़ में पदस्थापित शरीरिक शिक्षिका दुर्गेशनंदिनी को इस आयोजन में 13 से 19 जनवरी तक सेवाएं देने के लिए भिजवाने हेतु शिक्षा निदेशक को लिखा है।उल्लेखनीय है कि दुर्गेशनंदिनी गुप्ता बीकानेर जिले के दूरस्थ सूईं ग्राम के विद्यालय में लंबे समय तक पदस्थापित रही है और इन्होंने अनेक बच्चियों को राज्य एवम राष्ट्र स्तरीय पहचान दिलाई है। इससें पूर्व में भारत इंग्लैंड टेस्ट मैच में कर चुकी है अम्पायरिंग।दुर्गेशनंदिनी के राष्ट्र स्तरीय खेल आयोजन में बतौर एम्पायर चयन होने पर बीकानेर एवम श्री गंगानगर ज़िलों सहित राजस्थान के समूचे शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।विभिन्न जन प्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों एवम शिक्षक संगठनों ने इस उपलब्धि के लिए दुर्गेशनंदिनी को बधाई दी है।

प्रस्तुति
– ✍️ मोहन थानवी

error: Content is protected !!