सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज मंगलवार को पहले दिन रैली के साथ हुआ

बीकानेर, 04 फरवरी। 31 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुभारंभ मंगलवार को जागरूकता रैली के साथ हुआ।
जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस तथा बीकानेर सड़क सुरक्षा समिति के संयुक्तत्वावधान में आयोजित जागरूकता रैली को सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से आईजी पुलिस जोस मोहन सहित अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन ) ए.एच.गौरी, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पवन मीना, जिला परिवहन अधिकारी जे. के.माथुर ने किया।
रैली में स्टाउट-गाइड के 60 छात्र-छात्राए तथा 7 राज एन.सी.सी. बटालियन के 75 कैडट्स ने हिस्सा लिया। रैली में स्काउट गाइड व एन.सीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर व तख्तियां थामे यातायात नियमों की जानकारी दे रहे थे। युवा शक्ति राष्ट्र की धरोवर है, मदद करने वाले को अपराधी नहीं माने, शराब पीकर वाहन ना चलाए, नाबालिक वाहन ना चलाए, लापरवाही से वाहन ना चलाए व अपने परिवार का जीवन बचाए, दुर्घटना से देर भली आदि प्रेरणास्पद नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली कलेक्ट्रेट, सादुल सर्किल, महात्मा गांधी मार्ग, सांखला रेलवे फाटक, स्टेशन रोड व गंगाशहर रोड होते हुए पुरानी ट्रांसपोर्ट गली में जाकर विसर्जित हुई।
इस अवसर पर 7 राज एन.सी.सी. के सूबेदार विकास भाले, सीइओ गाइड ज्योति रानी महात्मा, यातायात निरीक्षक प्रदीप, स्काउटर भंवर लाल प्रजापत, विजय कृष्ण शर्मा सहित परिवहन विभाग के निरीक्षक और यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
——

जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक 13 फरवरी को
बीकानेर 4 फरवरी। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक 13 फरवरी को सुबह 10.00 बजे जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में राजीव गांधी सेवा केंद्र गंगा थियेटर के पीछे आयोजित की जाएगी ।
इस बैठक में विभिन्न प्रकार की 77 परिवेदनाओं पर सुनवाई करते हुए समस्याओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर चर्चा कर निराकरण किया जाएगा।
—-
संकल्प शर्मा को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी होंगे
बीकानेर, 04 फरवरी। सहायक जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (एनआईसी) संकल्प शर्मा को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी का चार्ज दिया गया है।
—–

विश्व कैंसर दिवस पर शिविर सप्ताह की हुई शुरूआत
बीकानेर, 04 फरवरी। राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।
साथ ही मंगलवार से ही विश्व कैंसर जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई। हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ बीएल हटीला व डॉक्टर भूपेंद्र यादव ने बताया कि डॉक्टर सी एल सोनी और विरिष्ठ रेजिडेन्ट मेडिसन, एनसीडी शिविर प्रभारी संजय खत्री के निर्देशन में विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाते हुए लोगों को कैंसर रोग के लक्षण एवं बचाव बचाव के उपायों के बारे में बताया गया । डॉक्टर संजय खत्री ने एमके माध्यमिक स्कूल पाबूबारी बीकानेर में भी कैंसर दिवस पर व्याख्यान दिया गया तथा रैली निकाली गई।
शिविर में डॉ हिमांशु दाधिच, डॉ अनीता सिंह, चिकित्सा अधिकारी डा. जसविंदर गिल, कनिष्ठ विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा डाॅ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने सेवाएं दी । इस दौरान पुरुषों के ग्रास नली, अमाश्य के कैंसर तथा स्त्रियों के स्तन कैंसर से संबंधित जांच की गई और आवश्यक बचाव और उपचार बताए गए। शिविर में 181 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, 9 रोगियों का वीआईए लिया गया, जो नकारात्मक पाया गया । मधुमेह के रोगी व उक्त रक्तचाप के भी 9-9 रोगी मिले । उनको सलाह व उपचार मौके पर ही दिया गया। दंत रोग से संबंधित 61 रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। शिविर में 24 रोगियों की ईसीजी, 19 रोगियों का लिपिड प्रोफाइल किया गया । शिविर में जिला एनसीडी इकाई से इंद्रजीत सिंह ढाका, पुनीत रंगा, उमेश पुरोहित, गिरधर गोपाल किराडू, आईसी मेटेरियल द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया । शिविर में जिला चिकित्सालय से एमसीडी की शकुंतला, धन्ना राम आदि ने अपनी सेवाएं दी।

error: Content is protected !!