प्रो. वासुदेव देवनानीजयपुर, 5 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से ट्रस्ट बनाने के निर्णय का पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने अभिनन्दन किया है। देवनानी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाने का निर्णय समस्त हिन्दूस्तानियों के लिए गौरव का विषय है। आज का दिन हिन्दूस्तान के इतिहास में ऐतिहासिक दिन है। राममंदिर निर्माण के लिए पिछले 594 सालों से जारी संघर्ष मोदी जी के निर्णय से समाप्ति की ओर है। ट्रस्ट बनाने के इस निर्णय से न केवल भारत सरकार की अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की पूर्ण कटिबद्धता परिलक्षित हुई है।
देवनानी ने कहा कि वर्ष 2014 में हिन्दूस्तान के करोडों युवाओं ने मोदीजी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण का स्वप्न देखा था। सभी बाधाओं को दूर कर आज वह स्वप्न मोदी जी के सार्थक प्रयासों से पूरा हो रहा है। इस निर्णय से सदियों का इंतजार शीघ्र ही समाप्त होगा। सम्पूर्ण भारतवासी प्रभू श्रीराम की जन्मभूमि पर उनके भव्य मंदिर में दर्शन कर पाएंगे।