वरिष्ठ आईएएस अधिकारी युनुस की समुदाय के लोगों से अपील

रमजान का पवित्र पर्व घरों में रह कर ही मनाये

आगामी 24 से 26 अप्रैल के बीच ( चांद दिखने पर) रमजान का पवित्र माह शुरू होने जा रहा है। इसे देखते हुए पूरे देश में प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से रमजान के दौरान एक साथ, एक जगह पर जमा न होने की अपील की जा रही है। प्रशासन ने अपने संदेश में साफ कहा है सोशल डिस्टेंसिंग के साथ त्योहार मनाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि इस दौरान जरा सी लापरवाही पूरे शहर, देश के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है।

रमजान पर्व को लेकर हमने हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस पर्यटन विभाग के निदेशक एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक युनुस से बात की । उनका रमजान के पवित्र महीने को लेकर कहना है कि इस समय पूरे देश सहित विश्व भर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू की स्थिति है।

रमजान के पवित्र माह में नमाज एवं रोजा रखना फर्ज है जिसे हम बखूबी निभाते है लेकिन इस फर्ज के आलावा इस ओर फर्ज है मानवता का। मै सभी भाइयों से अपील करता हूं कि रमजान के दौरान एक साथ, एक जगह पर कोई भी जमा न हो। कोरोना संकट को देखते हुए मस्जिद में नहीं जाना है एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रमजान का पवित्र पर्व मनाया जाए। कोरोना वाइरस की महामारी को देखते हुए नमाज से लेकर रोजा रखने और इफ्तार तक घरो में रहकर ही अल्लाह की इबादत करनी है । इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को पूरी तरह सहयोग देने के साथ कोरोना कमांडोज़ का हौसला आफजाई बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने कहां रमजान का महीना दुआ करने एवं त्याग करने का महीना है और हम सब दुआ करे कि देश में चल रही महामारी के संकट से हम सब को जल्द ही छुटकारा मिल जाए

error: Content is protected !!