जयपुर। सोमवार को ग्राम पंचायत में विधानी मे ग्राम मथुरावाला सरकारी स्कूल में पौधरोपण किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष सुरेश आलोरिया ने बताया पेड़ लगाओ, हरियाली लाओ और जीवन बचाओ अभियान के तहत अभी दूसरी बार पौधरोपण किया गया, संस्थान के सचिव राधेश्याम ने बताया कि इस अवसर पर युवा नेता पप्पू शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा नेताजी, छोगाराम शर्मा, ग्राम मथुरावाला के कांग्रेस नेता भगवान सहाय मीना, गणपत लाल मीणा, कन्हैयालाल जांगिड़ स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुनीता जी गजराज, अध्यापकगण राधामोहन गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।