जयपुर। मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत ने राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रातः यहां जवाहर कला केन्द्र में राज्य स्तरीय ‘‘गतिमान राजस्थान‘‘ विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में राज्य सरकार के चार वर्षों में फ्लैगशिप योजनाओं सहित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों को रंगीन छायाचित्रों, प्रगति चार्टों एवं पोस्टरों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसके साथ ही पंचायतीराज के सशक्तीकरण, किसानों की खुशहाली, सामाजिक सुरक्षा, असहाय को संबल, पर्यटन एवं औद्योगिक क्षेत्रा के विकास, सभी को स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में समग्र विकास एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे भागीरथ प्रयासों की जानकारी का भी समावेश किया गया है।
मुख्यमंत्राी ने प्रदर्शनी को रूचि से देखा और अनेक चित्रों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं इनकी उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक आसानी से पहुंचेगी। इस अवसर पर जयपुर सांसद डॉ. महेश जोशी, प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क श्री राजीव स्वरूप, संभागीय आयुक्त श्री मधुकर गुप्ता, सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशक डॉ. लोकनाथ सोनी सहित बड़ी संख्या में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आमजन उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी 19 दिसम्बर तक प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।
