भीलवाड़ा जवाहर फाउंडेशन और पूर्वांचल जन चेतना समिति एवं आईसीडीएस ( ICDS )तथा जिला रसद विभाग भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर फाउंडेशन द्वारा बनाया गया स्टीकर *नो मास्क नो एंट्री* का विमोचन किया जाएगा
भीलवाड़ा अजमेर रोड पर स्थित कार्यालय बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के प्रांगण में आशा सहयोगिनी और विभाग की मदद से *नो मास्क नो एंट्री स्टीकर* और मास्क वितरित किए गए
गौरतलब बात है कि कोरोना संक्रमण के कार्यकाल में आशा सहयोगिनी के द्वारा सबसे ज्यादा कार्य किया गया घर घर जाकर उन्होंने ना ही सिर्फ सर्वे किया तथा लोगों को जागरूक भी किया इसी क्रम में जवाहर फाउंडेशन के द्वारा बनाया गया स्टिकर आईसीडीएस विभाग को दिए गए. सभी 45 टीमों के माध्यम से 5000 स्टिकर शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर तथा दुकानों पर जागरूकता अभियान के तहत लगाए जाएंगे तथा अन्य 5000 स्टीकर जवाहर फाउंडेशन और पूर्वांचल समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा वार्डों में लगाए जाएंगे
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नागेंद्र कुमार तोलोमबिया और अध्यक्षता अमरेंद्र मिश्रा जिला आपूर्ति अधिकारी के सानिध्य में स्टिकर विमोचन किया गया ।
इस अवसर पर चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर शिव कवर यदुवंशी के नेतृत्व में आशा सहयोगिनी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्टिकर और मास्क वितरित किए गए
इस अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक सिंह, संस्था प्रवक्ता शगुना गोस्वामी, एलएनजे ग्रुप के ओएसडी और जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा तथा जवाहर फाउंडेशन के कार्यकारिणी सदस्य मोहित गोस्वामी ,राजकुमार जैन ,धर्मेंद्र कोठारी मौजूद थे ।
महिला एवं बाल विकास विभाग के सदस्य योगेश शर्मा प्रियंका शर्मा तथा ब्लॉक सहायक समन्वयक गरिमा भट्ट और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा पदमा शर्मा उमा शर्मा पुष्पा शर्मा और मंजू सुथार मौजूद थे। पूर्वांचल जन चेतना समिति की प्रवक्ता शुगना गोस्वामी ने बताया कि जल्दी मास्क और सैनिटाइजर संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी की मदद से भीलवाड़ा शहर में जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे ।