दुकानदार से 36.10 ग्राम स्मैक बरामद

बाड़मेर आनन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जानकारी देते हुए बताया
कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु
चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री नितेष
आर्य, पुलिस उप अधीक्षक गुड़ामालानी श्री श्योराज मल मीणा के सुपरविजन में
श्री हरचन्दराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना मय पुलिस
टीम द्वारा दिनांक 18.12.2020 को मुखबीर की सूचना पर भागीरथराम पुत्र
राजूराम जाति विष्नोई निवासी सुदाबेरी पुलिस थाना धोरीमन्ना की सरहद
सुदाबेरी में नेषनल हाईवे संख्या 68 के किनारे स्थित किराणें की दुकान पर
दबिष देकर मुलजिम भागीरथराम के कब्जा से कुल 36.10 ग्राम स्मैक बरामद की
जाकर मुलजिम को गिरफ्तार कर पुलिस थाना धोरीमना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत
प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तार मुलजिम भागीरथराम से स्मैक खरीदने व
बेचने के संबंध मे गहन पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!