सामाजिक जागरूकता का दे रहे संदेश “नौबत बाजा मिस्ड कॉल वाला रेडियो 7733959595

जयपुर, 19 दिसम्बर । नौबत बाजा मिस्ड कॉल वाला रेडियो ‘ का संचालन यूएनएफपीए रूरल एलेक्ट्रिफिकेशं कॉर्पोरेशन की भागीदारी मे किया जा रहा हैं। इसके अंतर्गत युवा पत्रकारो को सामाजिक मुद्दो के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए वेबिनार का आयोजन रविवार 20 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे गूगल मीट पर किया जाएगा।

माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एवंकम्युनिकेशन, भोपाल के वाइस चांसलर प्रो. के जी सुरेश, वन वर्ल्ड फाउंडेश इंडिया के निदेशक राजीव टिक्कू, मीडिया त्रैमासिक कम्युनिकेशन टुडे के संपादक प्रो. संजीव भानावत, अकेडमिक कैम्पस, हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म, जयपुर के निदेशक डॉ अजय कुमार सिंह, यूएनएफपीए की राज्य सलाहकार तृषा पारीक, पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा, जीवन आश्रम संस्था की अध्यक्ष राधिका शर्मा सहित अनेक प्रख्यात मीडिया शिक्षक, मीडिया कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुख्यवक्ता होंगे।
वेबिनार का आयोजन जीवन आश्रम संस्थान के सहयोग से और लोक संवाद संस्थान के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है।

नौबत बाजा मे मनोरंजन के साथ महत्वपूर्ण जानकारी सुनने के लिए कॉलर को सिर्फ 7733959595 नम्बर पर मिस्ड कॉल देनी होती है। मिस्ड कॉल के बाद कॉलर के पास दूसरे नंबर से कॉल आता है। इसमें पसंदीदा गीत, रेडियो नाटक, पंचतंत्र की कहानियाँ, अन्य मनोरंजक कार्यक्रम, करिअर संबंधित, स्वास्थ, शिक्षा, लैंगिक समानता, बालविवाह, स्वछता जैसे अनेक विषयो पर महत्वपूर्ण जानकारी और संदेश दिया जाता है।

इस अभियान के प्रचार- प्रसार के लिए प्रदेश में विभिन्न स्थानो पर कार्यशालाएं और कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है।

संदीप सुमहेन्द्र
9829437374

error: Content is protected !!