भवर लाल जोशी Rys के सक्रिय कार्यकर्ता है।गाँव की समस्याओं की तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते रहते है।
भवर लाल जोशी ने बताया कि बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत सोनियासर मीठीया में पानी की बहुत समस्या है।प्रशासन और विधायक कॉमरेड गिरधारी लाल माहिया जी को बार बार अवगत करवाया गया है फिर भी समस्या का कोई समाधान नही हुआ है।गांव में तीन ट्यूबेल है ।तीनो ही बन्द पड़े है।किसी की मोटर खराब जली हुई है तो किसी कुवे में पानी नही है।गांव में पानी के लिये त्राहि त्राहि कर रहा है।
हमने विधायक महोदय ओर प्रशासन से सिर्फ आश्वासन ही मिलता हैं।