कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आज़ाद सिंह राठौड़ ने कहा कि 2014 से लगातार जीडीपी नीचे गिरती जा रही है और पिछले वर्ष 2020 में आर्थिक सुधारों के प्रयास न होने के कारण और कोविड-19 महामारी के संकट के कारण बहुत ज्यादा चिंताजनक स्थिति में जा चुकी है। जिसे फिर से पटरी पर लाने व दहाई अंक की ओर ले जाने के लिए ठोस कदम उठाने होगें।
इसके साथ ही आमजन को कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण और आर्थिक मंदी के कारण हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को आगे आकर सहायता का प्रावधान करना होगा। आम जन के लिये न्यूनतम आयकर सीमा को बढ़ा कर दस लाख रुपये तक की आय पर पूर्ण छूट दी जाए।
लाभांश वितरण कर पहले जो शेयरधारको को छूट हुआ करती थी उसको पिछले वित्तीय वर्ष में बन्द कर दिया गया है। वो टेक्स अब शेयरधारको से लिया जा रहा है। इसको हटाकर शेयरधारकों के नुकसान की भरपाई करने का प्रावधान किया जाए।जिससे निवेशकों में एक भरोसे का महौल बना रहे।
पिछले वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बहुत ज्यादा गिरने के बावजूद केन्द्र सरकार ने आमजन को कोई राहत प्रदान नहीं की थी। पेट्रोल एवं डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क बहुत अधिक होने के कारण तेल की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जिससे ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो जाता है, हर वस्तु की कीमत बढ़ जाती है, परिणामत महंगाई बढ़ जाती है। केन्द्र सरकार तेल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क को कम कर आमजन को राहत प्रदान करें।
पश्चिमी राजस्थान विशेषकर बाड़मेर-जैसलमेर के लिए विशेष पैकेज।
बाड़मेर-जैसलमेर के लिए विशेष पैकेज घोषित किया जाये जिससे वर्तमान में यहाँ कि बिगड़ी आर्थिक व्यवस्था वापस पटरी पर आ सके। बाड़मेर से केंद्र सरकार को बड़ी मात्रा में राजस्व मिल रहा है। बदले में सरकार भी यहां के निवासियों को इन्फ़्रास्ट्रक्चर व बुनियादी जन सुविधाओं में कुछ अतिरिक्त लाभ देने का प्रयास करे। केन्द्र सरकार को इस बजट सत्र में नर्मदा नहर के बाड़मेर ज़िले में प्रस्तावित विस्तार को पूरा करने के लिए विशेष बजट का आंवटन किया जाए साथ ही साथ इंदिरा गांधी नहर जो की गडरा रोड़ तक प्रस्तावित है, उसके लिए भी बजट आंवटित कर उसे पूर्ण किया जाए एवं इस नहर के विस्तार में “डेजर्ट नेशनल पार्क” की वजह से आ रही अड़चनों को सरकार अपने स्तर पर दूर करावें। इंदिरा गांधी नहर का अगर गडरारोड़ तक समय पर विस्तार हो जाता है तो इसका लाभ यहां के निवासियों को भरपूर मिलेगा। वर्तमान में बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र में जीरा, इश्बगोल व अनार का उत्पादन हो रहा है। इसके लिए एक अलग से कृषि मंडी के लिए बजट का प्रवाधान किया जाए। जिससे की यहां के किसानों को उचित दाम मिल सके।
रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाये। नयी ट्रेन दी जाये व पुरानी ट्रेनों के फेरे बढ़ाये जाये। बाड़मेर एयरपोर्ट के लिए बजट का आवंटन किया जाए, जिससे की यहां के निवासियों को हवाई यात्रा की सुविधा मिल सके एवं बाड़मेर में खनिज उत्खनन व्यवसाय व पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।
आज़ाद सिंह राठौड़ ने बताया की बाड़मेर से देश को बहुत बड़ी मात्रा में राजस्व की प्राप्ती होती है। तेल, गैस उत्पादन व निर्माणाधीन रिफ़ायनरी को देखते हुए प्रस्तावित पेट्रोकेमिकल हब को बनाने के लिए विशेष पैकेज दिया जाए।
विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न ओद्योगिक गतिविधियों के कारण बाड़मेर-जैसलमेर के क्षेत्र में हायर एज्युकेशन के लिए केन्द्रीय कृषि एवं अभियांत्रिकी विश्व-विद्यालय प्रस्तावित किये जाये। साथ ही साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बजट का आवंटन अलग से किया जाए। पिछले वर्ष चिकित्सा सुविधाएं मजबूत नहीं होने के कारण हमें भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ा था। इसलिये जरुरी है कि इस क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सजग रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाया जाए। राठौड़ ने शीघ्र ही आहूत होने वाले संसद बजट सत्र के मध्यनज़र केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को पत्र के माध्यम से क्षेत्र की इन माँगो से अवगत करवाया।
– गिरधर सिंह
कार्यालय : श्री आज़ाद सिंह राठौड़, बाड़मेर।
+91-9680110611