एडवोकेट अनूप पूजारी ’’कानूनी सहायता सारथी‘‘ पद पर मनोनीत

विप्र बंधुओं की कानूनी रूप से निशुल्क सहायता उपलब्ध होगी
मेनार। ब्राह्मण अंतराष्ट्रीय संगठन के परमाध्यक उदय मिश्र की अनुशंसा पर
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजेश ने एडवोकेट
अनुप पूजारी को राज्य के संगठन में ’’कानूनी सहायता सारथी‘‘ वल्लभनगर
,उदयपुर पद पर मनोनीत कर तन-मन से कार्य करके संगठन को मजबूत करने के
निदेश दिए हैं।
उल्लेखनीय हैं कि ब्राह्मण अंतराष्ट्रीय संगठन द्वारा हर जिले में कानूनी
सहायता केन्द्र खोले जा रहे हैं। जहां सभी विप्र बंधुओं की कानूनी रूप से
निशुल्क सहायता कर समस्या समाधान किया जाएगा। इसी के तहत अब उदयपुर जिले
की वल्लभनगर और मावली तहसील में अब ऐडवोकेट अनूप पूजारी पिता गोवर्धन
पूजारी द्वारा विप्र बंधुओं को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाऐगी।

error: Content is protected !!