200 महिलाओं को वितरित किये प्रमाण पत्र

सर्वजन विकास एवं सेवा संस्थान द्वारा चलाये गए ब्यूटीपार्लर प्रक्षिशण एवं मेहंदी कॉम्पिटिशन पूरा होने पर अलग अलग जगह अब तक लगभग 200 महिलाओं को वितरित किये प्रमाण पत्र
सर्वजन विकास एवं सेवा संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल कार्यक्रम सिलाई, ब्यूटी पार्लर, सेल्फ डिफेंस, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मेहंदी कॉम्पिटिशन, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं अन्य कई प्रकार के प्रशिक्षण जगह जगह पर दिए जा रहे है। सांगानेर क्षेत्र के प्रताप नगर, मौजी कॉलोनी, सीतापुरा, इंद्रपुरी कॉलोनी सहित कई जगह पर सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा होने पर संस्थान द्वारा अब तक लगभग 200 महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। सिलाई और ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षिण के साथ साथ कंप्यूटर प्रशिक्षण और सेल्फडिफेन्स को महिलाओ ने बहुत सराहा और सभी ने संस्थान और टीम को धन्यवाद दिया। साथ ही मुरलीपुरा स्कीम में मेहंदी कॉम्पिटिशन चलाया गया जिसमे प्रथम रैंक निशा कुमारी, दूसरे स्थान पर पूनम बोकोलिया, तीसरे स्थान पर पूजा रही।
संस्थान के अध्यक्ष सुरेश आलोरिया ने बताया की महिलाओ की आज की स्थिति को देखते हुए जो ये मुहीम चलाई जा रही है इसमें सभी प्रकार की कामकाजी महिलाये, गृहणिया, विधार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाली लड़किया सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया प्रताप नगर, सीतापुरा, इंद्रपुरी की संयोजिका वंदना मुण्डोतिया रही और मुरलीपुरा स्कीम की संयोजिका सुमन रही। प्रक्षिक्षणार्थियो ने इस प्रशिक्षण का पूरा पूरा लाभ लिया, प्रमाण पत्र वितरण के बाद सभी महिलाये और लड़कियों ने संस्थान की तारीफ करते हुए सभी टीम के सदस्यो को धन्यवाद दिया और कहा की संस्थान की ये मुहीम बहुत अच्छी है जिससे से महिलाओ को लाभ मिल रहा है जिससे महिलाये आत्मनिर्भर रहेगी और इस मुहीम में जुड़कर महिलाओ के लिए काम करने का भरोषा दिलाया ।
इस अवसर पर टीकम फुलवरिया, संतरा देवी, नाथूलाल, निर्मला, नीतू मीणा, सुनीता शर्मा, रजनी यादव, खुशबु शर्मा, सिमरन बलाई और अंकिता चौधरी, आरती, जूही खुश्वाहा, शाहीन प्रवीण, निशा कुमारी, ममता कुमारी, निकिता नांगलिया, पूजा जाजोरिया, अमलावती, सुमन, प्रीति प्रजापत, पूनम बोकोलिया, रेनू कुमारी, उर्मिला, संगीता के साथ सैंकड़ो प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

सुरेश आलोरिया – अध्यक्ष
सर्वजन विकास एवं सेवा संस्थान
9314149876

error: Content is protected !!