जयपुर/अजमेर 19 मार्च।
विधायक अजमेर उत्तर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने 25 अप्रेल को महावीर जयन्ति के दिन प्रस्तावित रीट परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से की। देवनानी ने इस संबंध में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डोटासरा से मुलाकात कर उन्हें बताया कि महावीर जयन्ति के दिन विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन होते है जिसमें जैन समाज ही नहीं अपितु सम्पूर्ण समाजों की भागीदारी रहती है। उस दिन रीट परीक्षा का आयोजन होने से कई अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने में कठिनाई होगी। इससे प्रदेश के जैन समुदाय के साथ ही अन्य समाजों के लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है। उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र ही निर्णय कराने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी देवनानी ने विधान सभा में इस मामले को स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से उठाने का प्रयास किया था कि समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तिथि को आगे-पिछे करे।