इंडियन ट्रेलब्लेजर् का फागोत्सव 24 मार्च को

जयपुर। इंडियन ट्रेलब्लेजर् आगामी 24 मार्च को अपना फागोत्सव स्थानीय अंबाबाड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट में करने जा रहा है।
संस्था प्रधान डॉक्टर नीरज माथुर ने बताया इस फागोत्सव में 100 से ऊपर महिलाएं एकत्रित होने का अनुमान है आज दोपहर संस्था की कोर कमेटी सदस्यों की एक बैठक में डॉक्टर नीरज माथुर के साथ ज्योति शर्मा नम्रता मंडावरा एवं मोना जैन उपस्थित थे इस बैठक में कमेटी ने फाग उत्सव कार्यक्रम की समस्त रूप रेखाएं तैयार करें संस्था के कोऑर्डिनेटर ज्योति शर्मा ने बताया उक्त कार्यक्रम में स्वाग से संबंध रखने वाले गीतों पर आगंतुक महिलाएं नृत्य के साथ क्लब की सदस्य श्रीमती शालू मेहरा वह वंशिका के साथ श्रीमती कमलेश राठौड़ सपना सोनी राधा कृष्ण का रूप धारण कर समस्त आगून आगंतुकों का मनोरंजन करेंगे साथ ही जयपुर की विख्यात नृत्यांगना श्रीमती हेमलता कुशवाह एवं कुमारी रेखा खत्री अपना विशेष नृत्य प्रस्तुत करेंगे कार्यक्रम में भजन की रस धारा श्रीमती मीरा अग्रवाल प्रस्तुत करेंगे इस कार्यक्रम में समस्त आगंतुकों को विभिन्न प्रकार के प्राइस भी दिए जाएंगे जिसमें की बेस्ट ड्रेस बेस्ट नृत्य का भी प्रावधान रखा गया है नम्रता के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गेम्स भी कराए जाएंगे जिसमें हाउजी के साथ और भी कई तरह के गेम्स होंगे कार्यक्रम 24 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से आरंभ किया जाएगा।

error: Content is protected !!