कोरोना वायरस के कहर से प्रदेश में लॉकडाउन जारी है। ऐसी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए बाड़मेर के कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ द्वारा कोविड प्रोटेक्शन प्रोग्राम “स्वस्थ बाड़मेर, समृद्ध बाड़मेर” के अभियान के द्वितीय चरण के तहत कोविड से बचाव हेतु बाड़मेरवासियों के लिए सुरक्षा किट का नि:शुल्क वितरण किया गया।
अब तक के बाड़मेर के सबसे बड़े एवं सघन कोविड सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बाड़मेर शहर व आस-पास के इलाक़ों में बीस हज़ार कोविड सुरक्षा किट का वितरण किया जा रहा है। इस किट में एक परिवार के लिये पर्याप्त फ़ेस मास्क व सैनिटाइजर है।
राठौड़ ने बताया की कोरोना से घबराने की जरुरत नहीं है। कोरोना से जंग के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है । हमारे बाड़मेर शहर के नागरिकों को इस महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए कोविड प्रोटेक्शन प्रोग्राम शुरु किया गया है जिसके द्वितीय चरण के अन्तर्गत बाड़मेर शहर के नगर परिषद के कर्मचारियों व उसके जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जरुरतमंद व्यक्तियों को 6000 कोविड प्रोटेक्शन किट का वितरण किये जा रहे है।
राठौड़ ने बताया की कोविड प्रोटेक्शन प्रोग्राम के प्रथम चरण के तहत बाड़मेर केमिस्ट एसोसिएसन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों की 25 से अधिक मेडिकल स्टोर के माध्यम से 5000 कोविड सुरक्षा किट का वितरण किया गया था। जिसका लाभ जरुरतमंद लोगों को मिल रहा है। गतदिवस भी बाड़मेर शहर के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारी संगठनों के माध्यम से कोविड सुरक्षा किट का वितरण भी किया गया।
आज़ाद सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में आज बाड़मेर नगर परिषद के सभापति दिलीप माली के दिशा निर्देशन में सभी वार्ड के पार्षदों को कोविड सुरक्षा किट का वितरण किया गया है।
सभापति दिलीप माली ने सभी शहरवासियों से अपील करते हुए कहा की लॉकडाउन का कड़ाई के साथ पालन करें। मास्क का उपयोग, दो गज दूरी बनाए रखना एवं साबुन से हाथों की नियमित साफ-सफाई का पालन करें। कोविड प्रोटेक्शन प्रोग्राम के तहत वितरित किये जा रहे फेस मास्क व सेनेटाइजर व अन्य बचाव हेतु प्रयोग होने वाली सामग्री आमजन के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। ऐसे में हर व्यक्ति तक फेस मास्क व सेनेटाइजर समेत बचाव सामग्री की पहुँच हो इसको लेकर युवा नेता आजाद सिंह द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय है।
नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष पृथ्वी चांडक ने बताया की सच्चे जनप्रतिनिधी की पहचान विपत्ति के समय ही होती है। जो जनप्रतिनिधी विपत्ति में आपका साथ दे वही सच्चा जनसेवक है। उन्होंने सभी पार्षदों से कहा की संकट के समय में अपने लोगों के स्वास्थ्य की चिंता कर, अपने क्षेत्र के लोगों को परिवार समझकर कर जनसेवा करे।
पार्षद महावीर बोहरा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों से आव्हान किया है कि इस कोरोना महामारी के संकट के समय में ज्यादा से ज्यादा जन सेवा में अपना योगदान दें। जयमल सिंह ने बाड़मेर निवासियों से प्रोटोकोल पालना की अपील की व बताया कि आमजन तक बचाव सामग्री पहुंचाने का हर प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान नगर परिषद के पार्षद, प्रतिनिधि, इंटक ज़िला अध्यक्ष मुलतान सिंह और नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
– देवेंद्र जोशी ( कार्यालय : श्री आज़ाद सिंह राठौड़, बाड़मेर )