घर बैठे सरलता से सीखें सिन्धी भाषा

जयपुर, 20 जुलाई (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा सरलता से सिन्धी भाषा सिखाने की दृष्टि से ’’ऑनलाइन सिन्धी भाषा पाठ्यक्रम’’ तैयार किया गया है।
अकादमी प्रशासक एवं जयपुर संभागीय आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव ने बताया कि युवा सिन्धी पीढ़ी एवं सिन्धी भाषा में रूचि रखने वाले गैर सिन्धी भाषियों को सरल तरीके से सिन्धी भाषा घर बैठे सिखाने को दृष्टिगत् रखते हुये हिन्दी एवं सिन्धी देवनागरी लिपि में सिन्धी भाषा पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पाठ्यक्रम तैयार करने का मुख्य उद्देश्य सिन्धी भाषा को घर-घर में लोकप्रिय बनाना एवं अधिक से अधिक लोगों को सिन्धी भाषा सिखाना है।

अकादमी सचिव संजय झाला ने बताया कि यह पाठ्यक्रम श्रीमती हिना सामनानी, वरिष्ठ अध्यापिका-सिन्धी, राजकीय सिन्धी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहटीबा, जयपुर के सहयोग से तैयार किया गया है। यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम 10 कड़ियों में प्रसारित किया जायेगा। पाठ्यक्रम का प्रसारण अकादमी के यू-ट्यूब चैनल youtube.com/channel/UcxnU0nyZhCNQHW-kG48PpoA एवं अकादमी के फेसबुक पेज facebook.com/RajasthanSindhiAcademy के माध्यम से प्रत्येक रविवार को प्रातः 11.00 बजे किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु अकादमी के दूरभाष संख्या 0141-2700662 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

(संजय झाला)
सचिव

error: Content is protected !!