वर्ल्ड क्लास सेफ़्टी और स्वच्छ आवास देने के वादे के साथ सभी उपभोक्ताओं के लिए शहर में 600 बेडों का शुभारंभ किया।
जयपुर, अगस्त, 2021: भारत की सबसे बड़ी मैनेज्ड आवासीय कंपनी स्टैंजा लिविंग ने जयपुर में अपनी सेवा की शुरुआत किया है। यह सुविधा छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के अनुकूल, तकनीकी सुविधाओं के साथ पूरी तरह से मैनेज्ड आवास है। शहर में किराये के घरों के लिए मशहूर गोपालपूरा और एसएफएस नगर जैसे क्षेत्र में, कंपनी 600 बेडों की क्षमता वाली आवासीय प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। साथ ही, स्टैंजा लिविंग वर्तमान में मौजूद 16 से अधिक शहरों में अपनी उपस्थिति को भी मजबूत करना जारी रखेगी।
भारत में मैनेज्ड आवासीय क्षेत्र बहुत बिखरा और असंगठित है, बुनियादी ढांचे और गुणवत्तायुक्त सेवा में बहुत कमी है, जैसे – खराब रख-रखाव और संकरी बिल्डिंग, खराब गुणवत्ता का भोजन, दैनिक सुविधाओं तक पहुँच की कमी और भी बहुत कुछ। स्टैंज़ा लिविंग ने नयी पीढ़ी के प्रवासी उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से, उनके जीवनशैली के अनुरूप बेहतरीन प्रबंधन और सेवा पर आधारित, तकनीकी सुविधाओं के साथ इसकी संकल्पना की थी। जीवंत और अनुकूल डिज़ाइन किए गए घरों, शेफ- क्यूरेटेड मील्स, वाई-फ़ाई, लांड्री सर्विस, हाउसकीपिंग, चौबीसों घंटे सुरक्षा व्यवस्था तथा तनाव मुक्त जीवन के साथ उपभोक्ता उच्च गुणवत्तायुक्त एवं बेहतरीन सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।
स्टैंज़ा लिविंग के एमडी और सह-संस्थापक अनिंद्य दत्ता ने इसके बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा, “ राजस्थान के आकर्षक बाज़ार में हमारा प्रवेश, जयपुर के छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के हब से शुरू हुआ है । उत्तर भारत में दिल्ली एनसीआर, देहरादून, इंदौर, वडोदरा जैसे प्रमुख जगह में मैनेज्ड आवासीय क्षेत्र में मजबूत हिस्सेदारी के बाद, जयपुर में प्रवेश करना व्यावसायिक रूप से हमारी प्रगति है। राज्य में स्टैंजा लिविंग के विकास और विस्तार को लेकर हमें बहुत उम्मीदें हैं।“
शहर में एक बड़ी आबादी किराए के घरों पर निर्भर है। स्टैंज़ा लिविंग, नए जमाने के इस बड़े उपभोक्ता वर्ग के जीवनशैली की जरूरतों को पूरा करने और अपने सुविधाओं के माध्यम से सेवा करने के लिए तैयार है।
पिछले साल, भले ही कंपनी ने बड़े पैमाने पर काम करना जारी रखा, स्टैंज़ा लिविंग ने एक व्यापक कोविड-कॉम्बैट रेडी फ्रेमवर्क लॉन्च किया था जिसमें उनके नेटवर्क में प्रत्येक निवास और किचन की व्यापक सुरक्षा और स्वच्छता की तैयारी शामिल है, जैसे बार-बार बिल्डिंग डिसइन्फेक्शन और डीप क्लीनिंग, सभी एंट्री / एक्ज़िट पॉइंट पर थर्मल मॉनिटरिंग, सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य पीपीई किट, सभी कॉमन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग चिह्न, कांटैक्टलेस , नो-टच डाईनिंग फैसिलिटी और यहां तक कि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के लिए एक क्विक रिस्पांस टीम की व्यवस्था। सभी सुरक्षा व्यवस्था का पालन जारी है तथा हाल ही में भारत की अग्रणी गुणवत्ता लेखा परीक्षा ( क्वालिटी ऑडिट ) कंपनियों में से एक इक्विनॉक्स लैब्स द्वारा कंपनी के सभी प्रॉपर्टी का ऑडिट किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप इंडस्ट्री में सबसे पहले स्टैंज़ा लिविंग को ‘रहने के लिए सुरक्षित स्थान’ ( सेफ प्लेस टू स्टे ) और ‘कुक के लिए सुरक्षित स्थान’ ( सेफ प्लेस टू कूक ) प्रमाणपत्र प्राप्त हुए।