अकादमी की योजनाओं में 15 सितम्बर तक प्रविशिष्टयां आमंत्रित

जयपुर, 26 अगस्त (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा अपनी वार्षिक पत्रिका ’रिहाण’ हेतु देशभर के सिन्धी साहित्यकारों से अरबी लिपि एवं देवनागरी लिपि में नवीन, अप्रकाशित एवं मौलिक रचनायें प्रकाशन हेतु आमंत्रित की गई हैं।

अकादमी प्रशासक एवं जयपुर संभागीय आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इसी प्रकार पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना में राज्य के साहित्यकारों से पाण्डुलिपियां तथा अखिल भारतीय/राज्य स्तरीय कहानी एवं एकांकी आलेख प्रतियोगिता हेतु देशभर के नवोदित एवं स्थापित साहित्यकारों से रचनायें आमंत्रित की गई हैं। योजनाओं में भाग लेने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई थी।

साहित्यकारों की मांग पर रचनायें एवं पाण्डुलिपियां अकादमी कार्यालय में पहुंचने की अन्तिम तिथि 15 दिवस के लिये बढ़ाई जाती है। साहित्यकार/रचनाकार अपनी रचनायें 15 सितम्बर, 2021 तक अकादमी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये अकादमी के दूरभाष 0141-2700662 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

संजय झाला
सचिव

error: Content is protected !!