देवनानी ने उठाया विधानसभा में बदहाल सडकों का मामला

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 17 सितम्बर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में सडकों की दुर्दशा से अजमेरवासियों को हो रही समस्या की पीडा सदन में रखी। विधानसभा कार्य संचालन एवं प्रक्रिया निगम 295 पर बोलते हुए देवनानी ने कहा कि अजमेर क्षेत्र की सड़कंे सरकार की अनदेखी के चलते दुर्दषा का षिकार हो रही है। किसी भी दिशा से प्रवेश करने पर शहर स्मार्ट सिटी कम गांव या छोटा कस्बा ज्यादा लगता है।
देवनानी ने कहा कि अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केन्द्र सरकार प्रयासरत है लेकिन वहाॅ से आ रहे करोडों रूपए किधर जा रहे हैं यह निश्चित ही विचारणीय एवं अपने आप में बडा प्रश्न है। यह कितना हास्यास्पद है कि जिस शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, उसकी सडकों की हालत किसी गांव या छोटे कस्बे से भी बदतर है। शहर में प्रवेश करते ही सडकों पर बने बडे.-बडे. गड्ढों से राहगीरों का स्वागत होता है। गडढों के चलते क्षेत्र की जनता को भारी समस्या का सामना करना पड रहा है।
उन्होंने कहा कि सडकों की मरम्मत और पेचवर्क के लिए प्रशासन को मिले लाखों रूपए बरसाती पानी के साथ ही बह गए है। पिछली दिनों आई बरसात में सभी सडकों पर हुए पेचवर्क पूरी तरह धुल गए है। उन सभी सडकों पर फिर से गहरे गडढे बन गए है। श्रीनगर रोड, ब्यावर रोड, नसीराबाद रोड, जयपुर रोड, पुष्कर रोड से शहर में प्रवेश करते ही सडकों पर गहरे और बडे-बडे गड्ढे नजर आते हैं। टूटी-फूटी सडकों पर दुपहिया वाहन तो क्या चैपहिया वाहनों में भी सफर करना भी मुश्किल हो गया है।
राहगीर दुर्घटना के शिकार
देवनानी ने कहा कि मुख्य सडकों के अलावा स्टेशन रोड, मार्टिंडल ब्रिज, सम्राट पृथ्वीराज चैहान राजकीय काॅलेज चैराहा, गुलाबबाडी, आगरा गेट, सोनीजी की नसियाॅ, जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, अग्रसेन चैराहा, सावित्री काॅलेज मार्ग व चैराहा, शास्त्री नगर, लोहागल रोड, वैशाली नगर, माकडवाली रोड, पंचशील, कोटडा, प्रगति नगर, हरिभाउ उपाध्याय नगर, रामनगर, बी.के.कौल नगर, ऋषि उद्यान, फाॅयसागर रोड आदि क्षेत्रों में भी सडकों की हालत बहुत खस्ता है। इन दिनों बरसात का दौर चल रहा हैं, इसलिए पानी भरा होने के कारण गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, जिससे रोजाना अनेकों राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। पैदल चलने वाले लोग भी गड्ढों में गिरकर घायल और चोटिल हो रहे हैं।

काम की कचुआ चाल
उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड, पृथ्वीराज मार्ग और कचहरी रोड पर एलिवेटेड रोड का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। इन मार्गों पर जिन जगह पिलर खडे करने के लिए सडक खोदी गई थी उन जगहों पर ढंग से मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चैपट हो गई है। मार्टिंडल ब्रिज, आगरा गेट और राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुराने भवन से लेकर पूरे मार्ग पर दिनभर वाहनों की रेलमपेल मची रहती है। अन्य वैकल्पिक मार्ग इतने सकरे है जिससे दुपहिया वाहन भी आसानी से आ-जा नहीं सकते। देवनानी ने शहर की सड़कों की दुर्दषा सुधारने हेतु तत्काल आवष्यक बजट का आंवटन कर, सम्बंधित विभाग को शीघ्र सड़क निर्माण एवं मरम्मत/पेच वर्क कार्य हेतु पाबन्द करवाने की माॅग की।

error: Content is protected !!