मैकडॉनेल्ड्स लाया अपने हैप्पी मील में नए और संतुलित विकल्प

जयपुर, 8 दिसम्बर, 2021,:परिवारों के लिए अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए मैकडॉनेल्ड्स इंडिया- नोर्थ एण्ड ईस्ट अपने मैन्यू को सम्पूर्ण और पोषक बनाने के लिए पसंदीदा हैप्पी मील में नए विकल्प लेकर आया है। अब उपभोक्ता हैप्पी मील में अपनी पसंद के बर्गर के साथ पाइनैप्पल टिडबिट्स और एप्पल जूस (100 फीसदी फलों से बना’) या चॉकलेट मिल्क शेक ऐड कर सकते हैं। हैप्पी मील के साथ सर्व किया जाने वाला एप्पल जूस 100 फीसदी फल से बना प्राकृतिक जूस है जिसमें अतिरिक्तचीनी नहीं है। चॉकलेट मिल्क शेक कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर कम वसा से युक्त डेरी बेस्ड ड्रिंक है। हैप्पी मील में इन विकल्पों के साथ मैकडॉनेल्ड्स अपने उपभोक्ताओं और उनके परिवारों को पोषक एवं संतुलित अनुभव देना है। मैन्यू के ये नए आइटम कृत्रिम संरक्षकों, कृत्रिम स्वाद और कृत्रिमों रंगों से रहित हैं।
लॉन्च के अवसर पर श्री राजीव रंजन, चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर, मैकडॉनेल्ड्स इंडिया- नोर्थ एण्ड ईस्ट ने कहा, ‘‘हर दिन परिवार मैकडॉनेल्ड्स के रेस्टोरेन्ट्स में आते हैं और अपनी पसंद के मील्स के साथ अच्छी यादें अपने साथ ले जाते हैं। हमारे हैप्पी मील मैन्यू में फ्रूट बाउल, 100 फीसदी फल से बने जूस और कैल्शियम एवं प्रोटीन से भरपूर मिल्कशेक के साथ हम ऐसे विकल्प लेकर आए हैं जो हमारे हैप्पी मील के उपभोक्ताओं को स्वादिष्ट एवं मज़ेदार अनुभव प्रदान करेंगे। आने वाले समय में भी हम इन प्रयासों को जारी रखते हुए अपने मैन्यू में सकारात्मक बदलाव लाते रहंेगे ताकि पैरेंट्स हमारे हैप्पी मील को लेकर अच्छा महसूस करें।’’
पिछले सालों के दौरान मैकडॉनेल्ड्स इंडिया-नोर्थ एण्ड ईस्ट उपभोक्ताओं की बदलती पसंद और स्वाद को ध्यान में रखते हुए ऐसे नए मैन्यू आईटम, इन्ग्रीडिएन्ट्स और इनोवेशन्स लेकर आया है जिसने उद्योग जगत में कई बदलाव किए हैं। ‘‘हम अपने सप्लाई पार्टनर्स, उपभोक्ताओं, बाहरी एवं भीतरी विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर बदलाव लाते रहते हैं, ताकि हम उपभोक्ताओं की कही-अनकही सभी ज़रूरतों को पूरा कर सकें।’ राजीव ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा।
हमेशा से भोजन की सुरक्षा और गुणवत्ता को महत्व देते हुए मैकडॉनेल्ड्स के सभी प्रोडक्ट्स फार्म से लेकर टेबल तक सख्त जांच से होकर गुज़रते हैं ताकि उपभोक्ता हर बार सुरक्षित एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकें।
इसके अलावा, आज के दौर में सुरक्षा और गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए मैकडॉनेल्ड्स इंडिया- नोर्थ एण्ड ईस्ट ने ग्लोबल ‘सेफ्टी प्लस’ प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिसके तहत रेस्टोरेन्ट संचालन की प्रक्रिया में तकरीबन 50 से अधिक बदलाव लाए गए हैं। सेफ्टी प्लस, बेहतर हाइजीन एवं सुरक्षा प्रथाओं का ग्लोबल सिस्टम है, जो सुनिश्चितकरता है कि मैकडॉनेल्ड्स का हर हिस्सा उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों केलिए पूरी तरह से सुरक्षित रहे। यह मैकडॉनेल्ड्स के रेस्टोरेन्ट्स में छह दशकों की सेफ्टी फर्स्ट लीडरशिप की पुष्टि करता है।
उपभोक्ता स्टोर में, मैक डिलीवरी के माध्यम से, ड्राइव-थ्रू पर या मैकडॉनेल्ड्स ऐप के ज़रिए अपनी पसंदीदा हैप्पीनैस को ऑर्डर कर सकते हैं।

error: Content is protected !!