जिला कबड्डी सीनियर चैम्पियनशिप पुरुष वर्ग फुलिया वारियर्स ,महिला वर्ग के आर सी क्लब भणियाणा ने जीती

टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां
जैसलमेर राजस्थान कबड्डी संघ और जिला कबड्डी संघ जैसलमेर के तत्वाधान में भणियाणा में आयोजित स्व चौधरी खरताराम स्मृति जिला स्तरीय सीनियर कबड्डी चैम्पियनशिप पुरुष वर्ग में फुलिया वारियर्स और महिला वर्ग में के आर सी क्लब भणियाणा ने जीती ,भणियाणा के खेल प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया ,जिसका समापन समारोह भणियाणा पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह गोदारा के मुख्य आतिथ्य ,पूर्व खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह तंवर की अध्यक्षता ,कबड्डी संघ सचिव चंदन सिंह भाटी ,भीखोड़ाई सरपंच रतनदान चारण ,बलाड़ सरपंच सोहन सिंह मूंढ ,थानाधिकारी खेताराम गोदारा के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया , इस अवसर पर राणाराम ,पत्रकार हीराराम ,सहित जन प्रतिनिधि उपस्थित थे ,अतिथियों द्वारा विजेता पुरुष वर्ग फुलिया वारियर्स ,महिला वर्ग में के आर सी क्लब भणियाणा और उप विजेता टीमों पुरुष वर्ग के आर सी क्लब और महिला वर्ग में तेजा क्लब को ट्रॉफी और नकद पुरष्कार देकर सम्मानित किया ,इस मौके पर विभिन्न समाजसेवियों द्वारा भी खिलाडियों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया ,इससे पहले आयोजन प्रभारी राजेंद्र सिंह जाखड़ ने सभी अतिथियों का साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया गया ,फाइनल मुकाबला देखने हजारो की तादाद में खेल प्रेमी उपस्थित थे ,

समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए रणवीर सिंह गोदारा ने कहा की जैसलमेर जिला खेलों में नई ऊंचाइयां छू रहा हैं ,पिछले दो सालों में जैसलमेर में विभिन्न खेलों के माध्यम से खिलाडियों को राज्य और राष्ट्रिय स्तर तक खेलने के अवसर प्रदान हुआ ,भणियाणा की तीन बेटियां राष्ट्रिय स्तर पर कबड्डी खेल आई ,उन्होंने कहा की आज युवा खेलों को अपना कॅरियर बना रहे हैं ,खेलों में कड़ी मेहनत कर निखार ला रहे हैं ,जिले में खेलों को बेहतर मुकाम हासिल हो रहा हैं। इस अवसर पर पूर्व खेल अधिकारी और कबड्डी संघ के सीईओ लक्ष्मण सिंह तंवर ने कहा कि जैसलमेर कबड्डी का हब बन रहा हैं ,आने वाले समय में कबड्डी सभी खेलों को पछाड़ देगा ,आज इस पारम्परिक खेल के आधुनिक वर्जन में खिलाडियों को कॅरियर बनाने का अवसर मिल रहा हैं ,सरकारी सेवाओं में खेल कोटे से नौकरिया मिल रही ,पिछले साल सर्वाधिक नौकरियां खेल कोटे से कबड्डी के खिलाडियों को मिली। उन्होंने कहा भणियाणा की बेटियां एक दिन खेलों में नया मुकाम हासिल करेगी ,इस अवसर पर सचिव चंदन सिंह भाटी ने कहा की कबड्डी संघ अध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व में जिले में कबड्डी के खिलाडियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं ,खेलों के विकास में केबिनेट मंत्री साले मोहम्मद अहम योगदान तन मन धन से दे रहे हैं ,इसीलिए जैसलमेर में आज विभिन्न खेलों के भव्य आयोजन हो रहे हे खिलाडियों को अवसर मिल रहे हैं ,आयोजन प्रभारी राजेंद्र सिंह जाखड़ ने दो दिवसीय प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ,कार्यक्रम के अंत में सवाईराम ,और खिलाडियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाह वाही लूटी ,

हाई वोल्टेज फाइनल मुकाबला
दौरान पुरुष वर्ग का हाई वोल्टेज फाइनल मुकाबले से हजारो दर्शको का मन मोह लिया ,फाइनल मुकाबला कबड्डी के स्टार खिलाडी जालम सिंह ,अजय विश्नोई ,जोगेंद्र ,सिंह ओमवीर सिंह से युक्त फुलिया वारियर्स और प्री प्रो के सेवन मरुधरा के कप्तान अरुण सोलंकी ,दशरथ सिंह ,नारायण सिंह सोढा जैसे खिलाड़ियों से युक्त के आर सी क्लब के मध्य खेला गया ,जिसमे प्रथम हाफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मुकाबला बराबरी का रखा मगर दूसरे हाफ में फुलिया वारियर्स के स्टार जालम सिंह और अजय विश्नोई ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को अजेय बढ़त दिलाई ,फाइनल मुकाबला फुलिया ने 70-44 के अंतर् से जीता ,कार्यक्रम का संचालन तिलोक चंद माहेश्वरी और भवानी सिंह राजपुरोहित ने किया

error: Content is protected !!