जैसलमेर ने बाड़मेर को 74 रन से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया,सीकर से होगा मुकाबला

जैसलमेर राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट सदभावना कप प्रातियोगिता में शुक्रवार को जैसलमेर की टीम ने बाड़मेर के साथ अपना मैच खेलते हुए बाड़मेर को 74 रन से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया।। टीम प्रमोटर राहुल सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को जैसलमेर टीम का बाड़मेर के साथ रेलवे ग्राउंड जयपुर में मैच आयोजित हुआ जिसमें जैसलमेर टीम ने पहले बलेबाज़ी करते हए निर्धारित 12 ओवर में 132 रन ठोके जिसमे राहुल राहड़ के आतिशी 45 रन,लोकेश के 25 रन,कैलाश के 14 रनों का योगदान दिया।।वही बाड़मेर टीम पीछा करते हए महज 52 रन पर ढेर हो गई।।जैसलमेर से गेंदबाजी में कैलाश ने 3,गगनजीत ने दो एक एक विकेट जतिन और तनेराव ने लेकर बाड़मेर की कमर तोड़ दी।।जैसलमेर ने अपने सभी मैच जीतकर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई।।फाइनल में जैसलमेर शनिवार को सीकर से भिड़ेगी।। यह पहला मौका है जब क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में जैसलमेर की टीम फाइनल में पहुंची हो।।जैसलमेर के फाइनल में पहुंचने पर जैसलमेर में खुशी की लहर है।।टेनिस बॉल क्रिकेट संघ जैसलमेर से जुड़े पूर्व खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह तंवर,पूर्व सभापति अशोक तंवर ,चन्दन सिंह भाटी ,देवी सिंह चौहान,राहुल सिंह राठौड़ ,राजेन्द्र सिंह चौहान,गणपत सिंह सोलंकी ,मनजीत सिसोदिया ,इलियास फ़क़ीर ,राजकुमर तंवर ,अश्विनी पुरोहित ,हितेश बिस्सा ,सहित क्रिकेट प्रेमियों ने ख़ुशी का इजहार किया

error: Content is protected !!