सेंट्रल जीएसटी हीरामन कुचामन सिटी नागौर जिला के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद बरगद के 650 पेड़ का वृक्षारोपण कार्यक्रम संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहा है पर्यावरण सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए और वृक्षारोपण के द्वारा बनाया गया गार्डन में बिजली की उपलब्धता कराने के लिए जवाहर फाउंडेशन के द्वारा सोलर पैनल लगाया गया है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल जीएसटी जोधपुर के आयुक्त राजीव अग्रवाल होंगे. मुख्य वक्ता के रूप में नागौर जिले के हिम्मत सिंह भानु (पदम श्री) होंगे
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महेश गुप्ता मुख्य वन संरक्षक अजमेर ,पवन कुमार शर्मा मुख्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नागौर ,मिथिलेश गुप्ता मुख्य आयुक्त वित्त मंत्रालय नई दिल्ली ,मनोज गुप्ता अतिरिक्त जिला कलेक्टर नागौर ,अनिल गुप्ता भारतीयम संस्थान, रामरतन बिश्नोई पर्यावरणविद, ज्ञान चंद्र मकवाना जिला वन अधिकारी नागौर, अविनाश भार्गव मुख्य वित्त अधिकारी आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड एसके सिंधु और एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा होंगे.
समाज सेवा में अग्रणी संस्था जवाहर फाउंडेशन अजमेर और भीलवाड़ा जिले में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम कई वर्षों से निरंतर कर रहे हैं उसी क्रम में इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की संदेश की संरचना सभी के लिए प्रस्तुत की जाएगी तथा जिले के तमाम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और जुड़ने का आवाहन करेगी कार्यक्रम आयोजन करता राजेश कुमावत निरीक्षक सीजीएसटी कुचामन सभी का स्वागत अभिनंदन करेंगे