क्षत्रिय रावत राजपूत परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

क्षत्रिय रावत राजपूत परिषद के विचार मंडल की बैठक रविवार को आशापुरा माता धाम में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह चौहान नंदावट ने संस्थापक ठाकुर सतवीर सिंह लगेतखेड़ा एवं विचार मंडल की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यकारिणी घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह धामावत, श्रवण सिंह मसूदा, ओंकार सिंह फौजी थोरिया, वरिष्ठ महामंत्री भगवान सिंह सुजावत को बनाया गया। इसी तरह प्रदेश महामंत्री पद पर लोको पायलट जसवंत सिंह मंडावर, विक्रांत सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह लोटियाना, पूरन सिंह कुराबड, अशोक सिंह चौहान अजमेर को नियुक्त किया। कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत शाहपुरा, प्रदेश मंत्री आनंद सिंह नरबदखेड़ा, महेंद्र सिंह लगेतखेड़ा, नाहर सिंह भोपालगढ़ विनोद सिंह मालावत उदयपुर, आनंद सिंह बॉक्सर चित्तौड़गढ़, भगवत सिंह सुजावत भीम, प्रदेश संगठन मंत्री कल्याण सिंह चौहान कुंभलगढ़, टील सिंह उदयपुर, प्रदेश विधि सलाहकार भगवत सिंह ब्यावर श्रवण सिंह पाली, प्रदेश प्रचार मंत्री लक्ष्मण सिंह रानेला, प्रदेश मीडिया प्रभारी हुकुम सिंह मंडावर, प्रदेश प्रवक्ता पवन सिंह कोटडा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी कुशाल सिंह टॉडगढ़ की घोषणा की गई। विचार मण्डल की बैठक में पृथ्वी सिंह भोजपुरा, संस्थापक सतवीर सिंह लगैतखेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह चौहान, विक्रान्त सिंह रावत, श्रवण सिंह मसूदा, सुरेन्द्र सिंह सेंदड़ा, सूरज प्रताप सिंह राजियावास, कुलदीप सिंह रावला का बाड़िया, अजय सिंह भीम, किशोर सिंह, रिछपाल सिंह चौहान उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!