पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी – राठौड़

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट के पर्यावरण संरक्षण के आव्हान पर कांग्रेस पार्टी के यवा नेता आजाद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 20 हजार पौधों का वितरण किया जा रहा है।
आजाद सिंह राठौड़ ने बताया की गत दिनों बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र मीठड़ी, परो, जसाई, मारुड़ी, सरणू पनजी, सरणू चिमनजी, चवा, आदर्श चवा, डाबलिसरा एवं रावतसर में पौधों का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों से आव्हान किया की प्रत्येक ग्रामीण अपने घर के आगे एक पौधा अवश्य लगाएं।
राठौड़ ने कहा कि हमारे पूर्वज तो पर्यावरण के प्रति हमेशा जागरूक रहे है, हमारे पूर्वजों ने अलग अलग तरह के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण के प्रयास किये है। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए हमारे परम्परागत साधन बहुत ही महत्वपूर्ण थे। पहले पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी हुआ करती थी, सभी लोग पर्यावरण संरक्षण में अपना अपना योगदान दिया करते थे। अब हमें भी पूर्व की भांति पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी।
पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नारायण बृजवाल ने बताया कि हमारे नेता आजाद सिंह राठौड़ द्वारा चलाये जा रहे हरित पर्यावरण अभियान के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है, अब कई ग्राम पंचायतों से आगे से लोगों के फोन आने लगे है कि हमारे यहां पौधे पहुंचाएं, यह जागरूता इस अभियान को सफलता की ओर ले जा रहा है।
कार्यक्रम प्रभारी मुलतान सिंह महाबार ने बताया की बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में पौधा वितरण कार्यक्रम को आमजन द्वारा भारी सहयोग मिल रहा है। इस अभियान के तहत बहुत जल्द बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा।
– देवेंद्र जोशी ( कार्यालय श्री आज़ाद सिंह राठौड़, बाड़मेर )
+91-9828148888

error: Content is protected !!