जयपुर । श्री दिगंबर जैन मंदिर वरुण पथ मानसरोवर में चल रहे भव्य चातुर्मास में विराजमान परम पूज्य आचार्य गुरुवर विवेक सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित धर्म सभा का मंगलाचरण के माध्यम से विधिवत शुभारंभ श्बिरेश जैन टीटी ने किया
भगवान महावीर स्वामी एवं समाधि सम्राट आचार्य रत्न सुमति सागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर परम पूज्य आचार्य गुरुवर विवेक सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्री दिगंबर जैन समाज समिति वरुण पथ मानसरोवर के कोषाध्यक्ष कैलाश सेठी, श्रीमती आशा सेठी, शैलेश “राजा” श्रीमती मिकिता, राहुल, श्रीमती पूर्णिमा को प्राप्त हुआ इस
अवसर पर सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत हेमेंद्र सेठी , विमल बाकलीवाल, विनेश सोगानी, बिरेश जैन टी टी, श्रीमती मिथलेश गोधा, श्रीमती मंजू बाकलीवाल, श्रीमती सुशीला टोंग्या ने किया